Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चार्मिंग और क्यूट ईशा देओल ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है। इस तरह ईशा और भरत तख्तानी के घर पर दूसरी बार एक नन्हीं परी आई है। जिसके आने से पूरा परिवार बहुत खुश है। ईशा और भरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खुशी साझा करते हुए लिखा है वेलकम मिराया।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी ईशा देओल दूसरी बार मां बनीं हैं, उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। ईशा ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये अपने फैंस से शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर बेटी के नाम का भी खुलसा किया। ईशा देओल ने अपनी बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा है।
यह भी पढ़ें - 37 की उम्र में दोबारा मां बनने जा रहीं हैं ईशा देओल, ऐसे रखती हैं खुद को फिट
बता दें कि, इसी साल जनवरी में ईशा ने बेहद खास तरीके से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। उन्होंने अपनी बेटी राध्या की एक तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था- 'मेरा प्रमोशन हो रहा है। मैं बड़ी बहन बनने वाली हूं। ईशा और भारत ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद 20 अक्टूबर 2017 को ईशा ने बेटी राध्या को जन्म दिया था।
View this post on Instagram
ईशा और भरत ने अपनी यह खुशी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े क्रिएटिव अंदाज में शेयर की है। पोस्ट के जरिये ईशा ने अपने फैंस को उनकी दुआओं के लिये थैंक्यू कहा है। उन्होंने तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- 'सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद आपके प्यार और दुआओं के लिये।