
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 21, 2019 2:00 PM IST
प्रेग्नेंसी के दौरान महिला द्वारा खाए गए भोजन से गर्भ में पल रहे शिशु को भी पोषण मिलता है। © Shutterstock
प्रेग्नेंसी के दौरान आप जो भी खाती-पीती हैं, उसका सीधा असर आपके गर्भ में पल रहे शिशु पर होता है। आपके खाने-पीने का सही तरीका ही शिशु को पोषण देता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दिनों में पोषक आहार लेना सामान्य दिनों की तुलना में और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। बेहतर तो यही होगा कि आप अपने डॉक्टर से एक डाइट प्लान बनवा लें ताकि आपको पूरा पोषण मिल सके। जानें, किन-किन भारतीय खाद्य पदार्थों को प्रेग्नेंसी के दिनों में डाइट में शामिल करने से आपके साथ-साथ आपके गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।
ये भी पढ़ें : करेंगी चक्रासन, तो बांझपन के साथ पेट की चर्बी भी होगी दूर
दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स
इस श्रेणी में दूध और दूध से बने अन्य उत्पाद जैसे चीज, पनीर, दही, मक्खन इत्यादि आते हैं। ये पदार्थ प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी 12 के अच्छे स्रोत हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान इन भोज्य पदार्थों का सेवन पोषण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।
अनाज और दालें
अगर आप शाकाहारी है और मांस-मछली का सेवन नहीं करती हैं तो प्रोटीन की पूर्ति के लिए आहार में दाल, अनाज, मेवे और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें। ये सारे खाद्य पदार्थ आपके रोजाना के प्रोटीन की जरूरत को पूरा करेंगे। रोजाना कम से कम 45 ग्राम मेवे और दो तिहाई कप दाल का सेवन जरूर करें।
ये भी पढ़ें : चाहती हैं जल्दी मां बनना, तो गर्भधारण के इन उपायों को जरूर आजमाएं
शरीर के लिए जरूरी फाइबर, विटामिन्स और खनिजों की पूर्ति के लिए रोजाना फलों और सब्जियों का सेवन जरूरी है। © Shutterstock
फल और सब्जियां
अपने आहार में ताजी सब्जियां और फलों को शामिल करें। शरीर के लिए जरूरी फाइबर, विटामिन्स और खनिजों की पूर्ति के लिए रोजाना फलों और सब्जियों का सेवन जरूरी है। दिन में कम से कम पांच बार फलों और सब्जियों का सेवन करें।
मांस-मछली
अगर आप मांसाहारी हैं तो अपने आहार में चिकन, मटन और मछली को जरूर शामिल करें। ये खाद्य पदार्थ प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते हैं और प्रेग्नेंसी के दौरान ये आपकी रोजाना की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करते हैं।
ये भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में खाने को देखकर जी ललचाता है, तो यूं करें फूड क्रेविंग की इस आदत को कंट्रोल
पेय पदार्थ
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर का हाइड्रेट रहना काफी जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान दिनभर में जितना पानी पी सकें पिएं। पानी के अलावा आप अन्य पेय पदार्थ जैसे फलों के जूस, सूप इत्यादि भी पी सकती हैं। बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस का सेवन न करें। ताजे फलों और सब्जियों से निकाला गया जूस ही पिएं।
वसा
प्रेग्नेंसी के दौरान उचित मात्रा में वसा का सेवन आपको ऊर्जा देता है तथा आपके शरीर को गर्भ में पल रहे शिशु को संभालने की क्षमता भी प्रदान करता है। संतृप्त वसा (सैचुरेटेड फैट) की जगह असंतृप्त वसा (अनसैचुरेटेड फैट) का सेवन ज्यादा करें। वनस्पति तेल (वेजिटेबल ऑयल) असंतृप्त वसा का अच्छा स्रोत होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इसे आहार में जरूर शामिल करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.