
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 30, 2021 5:03 PM IST
Nusrat Jahaan Baby Boy Name: बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद बंगाली फिल्मों के मशहूर कलाकारों जैसे प्रसेनजीत से लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उन्हें बधाइयां दी। वहीं, अब नुसरत ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। नुसरत जहां ने अपने बच्चे का नाम ईशान (Yishaan) रखा है। हालांकि, इसे स्टाइलिश दिखाने के लिए उन्होंने अंग्रेज़ी में इसके अक्षरों में फेरबदल किया है। (Nusrat Jahaan Baby Boy Name In Hindi)
View this post on Instagram
ईशान या इशान शब्द कई संस्कृतियों से जुड़ा हुआ है। अलग-अलग भाषाओं में ईशान के भिन्न अर्थ हैं। हिंदी और संस्कृत भाषा में ईशान भगवान शिव (Lord Shiva) और भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के अनेक नामों में से एक है। वहीं ईशान का अर्थ ऐश्वर्य और सम्पन्नता से भी जोड़कर देखा जाता है। इसके साथ-साथ ईशान्य कोण या ईशान्य दिशा एक उपदिशा है। बता दें कि, भारतीय संस्कृति में कुल 10 दिशाओं की बात कही जाती है। जिनमें उत्तर,दक्षिण, पूर्व और पश्चिम, इन चारों मुख्य दिशाओं के अलावा कई उपदिशाएं भी हैं। ईशान्य दिशा भी उन्हीं उपदिशाओं में से एक है जिन्हें 2 मुख्य दिशाओं के मध्य उपस्थित होने की बात कही जाती है। ईशान को ईशान्य दिशा के नाम का अपभ्रंश भी कहा जाता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार ईशान्य दिशा उत्तर और पूर्व दिशा के मध्य स्थित होती है और इस उपदिशा को धन-संपन्नता और अच्छे स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है। इसका अर्थ है कि ईशान नाम के बच्चों के लिए उनके माता-पिता इस तरह के सुख की कामना करते हैं।
