... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : December 14, 2017 1:06 PM IST
कई बार गर्भवती मां को इस दुविधा का सामना करना पड़ता है कि क्या उन्हें अपनी प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें किसी पालतू जानवर को आसपास रखना चाहिए या नहीं। दरअसल पालतू जानवरों और गर्भावस्था को लेकर अलग-अलग तरह की बातें की जाती हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि जानवरों खासकर बिल्लियों और कुत्तों के शरीर से गिरने वाले बालों या फर की वजह से उनके भ्रूण को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है। यहां तक कि डॉक्टर गर्भवती होने के बाद महिलाओं को पालतू जानवरों से दूर रहने की सलाह देते हैं। अब, हम समझ सकते हैं कि पालतू जानवरों से प्रेम करनेवालों के लिए यह कितना मुश्किल है। हालांकि, यहां हम लिख रहे हैं कुछ टिप्स जो मां और उसके बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम आपको दे रहे हैं, खासकर अगर आपके घर में एक बिल्ली है।
बिल्लियों के फर से भी ज़्यादा बड़ी चिंता कि बात है बिल्ली का पूप या उसका मल। कभी-कभी बिल्ली के मल में टोक्सोप्लास्सा (toxoplasma) नामक एक परजीवी भी हो सकता है जो गर्भवती महिला के लिए इंफेक्शन की वजह बन सकता है। अगर वह गंदगी या किसी भी ऐसी चीज के संपर्क में आती है जहां बिल्ली की गंदगी हो सकती थी, जैसे कि लिटर बॉक्स, बिल्ली के सोने की जगह, उसके बिछौने या मिट्टी में जहां बिल्ली खेलती है, तो वहां यह परजीवी भी मौजूद हो सकता है और गर्भवति महिला को इससे इंफेक्शन हो सकता है।
अगर गर्भवती महिला इन परजीवियों के सम्पर्क में आती है तो हो सकता है कि वह प्लेसेंटा या गर्भनाल को पार करके भ्रूण तक पहुंच जाए। अगर ऐसा होता है तो बच्चे को जन्म के समय परेशानियां, उसके कुछ अंगों में ख़राबी या मरे हुए बच्चे का जन्म हो सकता है। जी हां, प्रेगनेंसी के समय टोक्सोप्लास्सा इंफेक्शन इतना गंभीर हो सकता है।
इसीलिए घर में बिल्ली रखनेवाली गर्भवती महिलाएं इन बातों का ध्यान रखें:-
1. अगर आपकी बिल्ली बहुत गंदगी करती है, तो इसे रोज़ साफ करें। इससे परजीवी संचरण की संभावना कम करने में मदद मिलेगी। अगर आप इससे बच नहीं सकते हैं तो आप जितनी जल्दी हो सके गंदगी को साफ करें और उस जगह को साफ करें जहां आपकी बिल्ली ने गंदगी की है।
2. गंदगी को छूने की कोशिश न करें और हमेशा उसकी सफाई करते समय डिस्पोजेबल ग्लव्ज या दस्ताने का उपयोग करें।
3. अगर संभव हो तो अपने परिवार के किसी सदस्य को गंदगी की सफाई करने के लिए कहें।
4. बिल्ली की गंदगी को साफ करने के बाद माइल्ड साबुन और पानी के साथ अपने हाथ धोना ना भूलें।
5. अगर आप गंदगी वाली जगह को छू लेती हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं कि क्या आप उससे प्रभावित हैं या नहीं। ज़रूरी हो तो यह खून की भी जांच कराएं। परजीवियों को इंफेक्शन फैलाने के लिए एक से पांच दिन लगते हैं। तो, तब तक आवश्यक सावधानी बरतें।
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत:Shutterstock Images.