
Also Read
शादी के 2 महीने बाद नेहा कक्कड़ ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी के फर्स्ट ट्राइमेस्टर में यूं रखें ख्याल।
Neha Kakkar Pregnancy News: गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और उनके गायक पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने शुक्रवार को अपने पहले बच्चे की उम्मीद की खबर के साथ सब को चौंका दिया। दरअसल, दोनों ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिससे प्रशंसक ये कयास लगा रहे हैं कि नेहा गर्भवती (Neha Kakkar pregnancy) हैं। नेहा ने इंस्टाग्राम (Neha Kakkar Instagram) पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट (baby bump flaunt) करती नजर आ रही हैं। रोहनप्रीत नेहा को पीछे से गले लगाते हुए दिखाई देते हैं।
डेनिम डंगरी पहने नेहा (Neha Kakkar Pregnancy News) ने उस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "ख्याल रखा कर।" वहीं रोहनप्रीत ने इस तस्वीर पर कमेंट किया है, "अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा नेहु।" इसी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कर रोहनप्रीत ने लिखा है, "ख्याल रखा कर नेहा कक्कड़।"
View this post on Instagram
नेहा और रोहनप्रीत ने सिख विवाह परंपरा आनंद कारज के अनुसार, अक्टूबर में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था और साथ ही उनके हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी साझा की थी। अभिनेता जय भानुशाली ने कमेंट किया, "बधाई नेहा और रोहन।" वहीं संगीतकार रोचक कोहली ने लिखा, "मुबारकां।" हालांकि, इस पोस्ट के साथ ही उनके प्रशंसक कंफ्यूज्ड भी हुए।एक ने लिखा, "इतनी जल्दी?", अन्य ने लिखा, "क्या?" वहीं दूसरे ने लिखा, "क्या तुम प्रेग्नेंट हो?" (Neha Kakkar Pregnancy News in hindi)
गर्भावस्था या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही (Pregnancy first trimester) के शुरुआती 1-2 महीने तो महिलाओं को पता ही नहीं चलता कि वे प्रेग्नेंट हैं। पीरियड मिस होने पर भी उन्हें लगता है कि ऐसा तो कई महीने हो जाता है। कई बार प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों में महिलाएं अपना खास ख्याल भी नहीं रखती हैं। लेकिन, ये शुरुआती तीन महीने बेहद खास होते हैं। इस समय गर्भ में पल रहे भ्रूण का विकास होता है। जरा सी भी लापरवाही मिस्कैरिज कै कारण बन सकता है।
पीरियड्स आना हो जाता है बंद
हल्की ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होती है
ब्रेस्ट में हल्का दर्द महसूस होना
मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन
उल्दी या जी मिचलाना
पेट और कमर दर्द होना
बहुत अधिक थकान महसूस होना
खाना खाने की इच्छा ना होना
कब्ज की समस्या होना
1 चाहती हैं कि पूरे नौ महीने आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनी रहें, तो शुरुआत से ही कुछ व्यायाम करने की आदत डालें। प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे आप तनावमुक्त रहेंगी। शरीर एक्टिव रहेगा।
2 योग का अभ्यास करें, मेडिटेशन करें।
3 प्रतिदिन आधे घंटे टहलने जरूर जाएं।
4 स्विमिंग करना भी एक बेहतर एक्सरसाइज है। सप्ताह में 2 से 3 बार 15-30 मिनट के लिए स्विमिंग कर सकती हैं।
5 यदि आपको पता चलता है कि आप प्रेग्नेंट हैं, तो बेहतर होगा कि डॉक्टर से सलाह लेकर ही कोई एक्सरसाइज करने की शुरुआत करें।
Cough-Cold in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में सर्दी-जुकाम होने के कारण, लक्षण और राहत पाने के उपाय