डिलीवरी के बाद जब आप अपने घर आ जाएंगी तो भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है।
Neeti Mohan and Shreya Ghoshal blessed with a baby boy: प्लेबैक सिंगर श्रेया घोसाल के बाद सिंगर नीति मोहन की मां बन गई हैं। नीति मोहन और उनके पति निहार पांड्या पहली बार पेरेंट्स बने हैं। नीति मोहन ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया है। निहार पांड्या ने इस खुशी की खबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कर शेयर किया और बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। पति निहार पांड्या ने अपनी और नीति की फोटो शेयर करते हुए बेबी के आने की बेहद खुशी जताई है। उनका कहना है कि मोहन और पांड्या परिवार दोनों ही बेबी के आने से बहुत खुश हैं और भगवान के शुक्रगुजार हैं। नीति मोहन की तरह ही कई आम महिलाएं भी इस कठिन दौर में डिलीवरी दी रही हैं या देने वाली हैं। क्योंकि कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस भी आतंक मचा रहा है इसलिए महिलाओं को इस दौरान बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। आज हम आपको 5 ऐसी बातें बता रहे हैं जिन्हें डिलीवरी के दौरान जरूर ध्यान रखना चाहिए।
कोरोना काल में डिलीवरी के बाद ध्यान रखें ये 5 बातें
अगर आपकी हाल ही में डिलीवरी हुई है तो सबसे पहले अपना कोरोना टेस्ट कराएं। क्योंकि शिशु आपके पास ही रहेगा और उससे मिलने के लिए घर के सभी सदस्य आपके आसपास होंगे। अगर आपको अस्पताल जाकर कोरोना हो गया है लेकिन उसके लक्षण नहीं दिख रहे हैं तो रिपोर्ट में साफ हो जाएगा।
अगर आपकी डिलीवरी होने वाली है तो ऐसा अस्पताल चुनें जहां कोरोना पेशेंट कम से कम हों। अगर वहां कोरोना मरीज हैं तो अपना खास ध्यान रखें। कोशिश करें कि खाना और पानी आपके घर से आए।
नाक और मुंह पर हाथ लगाने से पहले हाथों को धो लें। अगर बार बार हाथ धोना संभव नहीं है तो सेनिटाइजर का प्रयोग करें।
अगर आपके रिश्तेदार अस्पताल में आपसे मिलने आते हैं तो उसने मास्क पहनकर बैठने को कहे। अगर वो आपको सहलाते हैं या आपके पास बैठते हैं बिना संकोच के उन्हें सेनिटाइजर का प्रयोग करने को कहें।
अगर डिलीवरी हो गई है तो अपने पास सिर्फ 1 आदमी को रुकने दे। और उनकी भी पहले स्क्रीनिंग होनी चाहिए और बॉडी टेम्प्रेचर चेक होना चाहिए। क्योंकि यहां सवाल मां के साथ साथ बेबी का भी है।
डिलीवरी के बाद जब आप अपने घर आ जाएंगी तो भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। जैसे कि पूरी नींद लें, अपने खानपान का ध्यान रखें और हाइड्रेट रहें। अगर बच्चे से मिलने कोई रिश्तेदार घर आता है तो उन्हें बिना मास्क पहने और सेनिटाइजर लगाए बच्चे के पास न आन दें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.