... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : July 19, 2018 4:46 PM IST
Listening to music during pregnancy may help lower your stress and anxiety levels.
गर्भावस्था में संगीत थेरेपी बहुत लाभकारी होती है। संगीत थेरेपी से महिलाएं न सिर्फ तनाव रहित माहौल में रह सकती हैं, बल्कि गर्भावस्था के दौरान होने वाले बदलावों से भी आसानी से उबर सकती हैं। शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि गर्भवती महिलाओं द्वारा उनकी पसंद का संगीत सुना जाए तो उन्हें तनाव से दूर रहने में बहुत मदद मिलती है। इसका सकारात्मक असर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ता है। मां अगर स्वस्थ और तनाव रहित होगी तो बच्चे के विकास में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं यदि महिलाएं गर्भावस्था के दौरान संगीत थेरपी लेती हैं तो उन्हें बहुत जल्दी ही मानसिक तनाव को दूर करने में आसानी होती है।
क्या कहती है रिसर्च
गौरतलब है कि गर्भावस्था में संगीत थेरपी के फायदों को शोधों में साबित करने के लिए 116 गर्भवती महिलाओं के ग्रुप को लिया गया जो सभी लगभग 30 वर्ष के आसपास थी और उनमें न तो गर्भावस्था की कोई जटिलता थी और सभी का गर्भावस्था के 18 से 34 सप्ताह चल रहे थे। इस शोध में नेचर संबंधित और बच्चों के लिए खास संगीत चलाया गया और कुछ ऐसा संगीत भी चलाया गया जो दिल को छू लेने वाला था। यह कार्यक्रम लगभग दो सप्ताह तक चला और हर दिन सिर्फ आधा घंटा संगीत सुनने का समय तय किया गया था। इस पूरी वर्कशॉप के बाद जब महिलाओं से उनकी राय जानी गई तो उनमें से अधिकांश का मानना था कि संगीत से उन्हें तनाव रहित रहने में मदद मिली। इसमें उन्हें न केवल बहुत आनंद आया, बल्कि कई महिलाओं को अनुभव था कि संगीत थेरेपी से तनाव, डिप्रेशन, घबराहट इत्यादि से निजात मिलने में आसानी होती है।
गर्भावस्था में संगीत के फायदे
यह भी पढ़ें - क्या है बेहतर, नॉर्मल डिलीवरी या सिजेरियन?
चित्रस्रोत: Shutterstock