मां का तनाव खराब करता है बेटियों का मानसिक स्वास्‍थ्‍य

जानें कैसे गर्भावस्‍था का तनाव जन्म लेने वाली बच्चियों के लिए बन रहा है खतरा ।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : August 18, 2018 11:15 AM IST

प्रेगनेन्सी एक ऐसी अवधि‍  है जिसमें जन्म लेने वाले बच्चे से लेेकर मां तक को कई तरह की  सावधानियां बरतनी पड़ती हैं ताकि जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ और सुरक्षित रहें। लेकिन आज के समय में जो सबसे ज्यादा परेशान करने वाली चीज है वह है मानसिक तनाव जो कई तरह के रोगों की जड़ है । तनाव को ही लेकर एक रिपोर्ट आई है जिसमें यह बात सामने आई है कि प्रेगनेन्सी के वक्त का तनाव नवजात लड़कियों के लिए हानिकारक है। जानते हैं इसके बारे में कि यह किस तरह की बीमारी है।

क्‍या है बीमारी

प्रेगनेन्सी के दौरान होने वाला तनाव आपकी जन्म लेने वाली बेटी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक नई स्टडी के अनुसार इस तरह के तनाव जन्म लेने वाली लड़की में मूड डिसऑर्डर के खतरे को बढ़ा देते हैं।

यह भी पढ़ें -गर्भावस्‍था में रोएंगी आप, तो ऐसा होगा बेबी

प्रभावित होती है इम्‍यूनिटी

बता दें कि लड़कियों में हाई लेवल का कोर्टिसोल पाया जाता है जो कि एक तनाव हॉर्मोन है। जब शरीर में इसका स्‍तर ज्‍यादा होता है, तो कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी असर पड़ता है। इसलिए इसका स्तर अगर कम ही रहे तो बेहतर है । उच्च मैटर्नल कोर्टिसोल प्रमस्तिष्कखंड (amygdala)में  जिसे इमोशन प्रोसेसिंग के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, में बदलाव ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें - गुर्दा रोग के उपचार में उचित आहार व हर्बल फार्मूले कारगर

क्‍या कहती है रिसर्च  

रिसर्च में बताया गया है कि एक ही तरह के मानसिक रोग अलग-अलग तरह के असर डाल सकते हैं। स्टडी के लिए रीसर्च टीम ने कई दिन चाहें वो प्रेगनेन्सी के शुरूआती दिन हों,  बीच के दिन या फिर आखिर के दिन इन सभी दिनों में कोर्टिसोल लेवल को मापने का कार्य किया । इस मापने के कार्य को 100 माताओं पर किया गया जिनमें अलग तरह के मैटर्नल कोर्टिसोल लेवल थे । इसके बाद शोधकर्ताओं ने ब्रेन इमंजिंग का इस्तेमाल किया। नवजात शिशुओं में कनेक्टिविटी को जांचने के लिए किए गए शोध में पाया कि इस तरह के अवसादग्रस्त व्यवहार दो साल तक के बच्चों में पाये जा सकते हैं।

चित्रस्रोत :Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.