इन महिलाओं से जानिए सी-सेक्शन के बाद उन्हें अगली सुबह कैसा महसूस हुआ

जानिए सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म देने के बाद महिला को कैसा महसूस होता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 24, 2017 5:46 PM IST

सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म देने के बाद महिला को एक दर्दनाक स्थिति से गुजरना पड़ता है। महिला का सही तरह उठना-बैठना यहां तक कि बच्चे को गोद में लेना मुश्किल हो जाता है। हालांकि डॉक्टर महिला को लंबे समय तक बिस्तर पर रहने की सलाह नहीं देते हैं। सर्जरी के बाद और एनेस्थीसिया का असर खत्म होने के बाद एक महिला बिस्तर से उठ सकती है और चल सकती है। खैर, हमने कुछ महिलाओं से बात की है और उन्होंने हमें बताया है कि सी-सेक्शन के बाद अगली सुबह उन्हें कैसा महसूस हुआ।

दिल्ली की 28 वर्षीय मोनिका के अनुसार, पांच साल पहले जब मैं इस प्रक्रिया से गुजरी थी, तो अगली सुबह मुझे बिस्तर से उठकर नर्स की सहायता से चलने को कहा गया। मुझे याद है कि मुझे काफी दर्द महसूस हो रहा था और मैं बिल्कुल भी नहीं चल पा रही थी। मैं बहुत जोर से रोने लगी थी और मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं कभी सीधा नहीं सकती।

मुंबई की 32 वर्षीय अंजली शर्मा के अनुसार, सर्जरी के बाद अगले दिन जब मैंने मुझे सीधे खड़े होने की कोशिश की, तो मुझे चक्कर आ रहा था और मतली महसूस हो रही थी। बाद में मुझे डॉक्टर ने बताया कि इस स्थिति में जब आप सीधे खड़े होने की कोशिश करते हैं, तो ऐसा होना सामान्य है। हालांकि वहां मुझे खड़ा करने के लिए स्टाफ भी था लेकिन मेरे सामने जैसे अंधेरा छा गया।

मुंबई की 30 वर्षीय मनीषा के अनुसार, सी सेक्शन के दिन जब स्टाफ ने मुझे उठाने में हेल्प की, तो मैं कुछ ही कदम चल सकी और पॉट पर बैठ गई। हालांकि मुझे ऐसा लगा कि मैं अपने सहारे काम कर लूंगी और मैंने स्टाफ को टॉयलेट से बाहर जाने के लिए कह दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही मैं पॉट से उठ नहीं पा रही थी और मुझे लगा मैं गिर जाऊंगी।

मुंबई की 17 वर्षीय प्रिया सिंह के अनुसार, बावजूद स्टाफ की मदद के मुझे बिस्तर से उठकर एक कदम चलने भी काफी डर लग रहा था। उनके आश्वासन के बाद भी मुझसे एक कदम नहीं बढ़ाया जा रहा था क्योंकि मुझे काफी दर्द हो रहा था। इतना ही नहीं पूरे दिन हिम्मत जुटाने के बाद मैंने स्टाफ की हेल्प से चलना शुरू किया।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source