Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Morning Sickness home Remedies: मॉर्निंग सिकनेस प्रेगनेंसी की आम समस्या है। ऐसे में, सुबह सोकर उठने के बाद तेज़ सिरदर्द और चक्कर आने जैसी तकलीफें होती हैं। इसे मॉर्निंग सिकनेस कहते हैं, जिससे प्रेगनेंसी में ज़्यादातर महिलाओं को ग़ुज़रना पड़ता है। (symptoms of pregnancy) मॉर्निंग सिकनेस के लक्षणों से आराम पाने के लिए अदरक (ginger) चबा सकते हैं। यह एक नुस्खा है जिसे, महिलाएं हमेशा से इस्तेमाल करती रही हैं।(Morning Sickness home Remedies in hindi)
प्रेगनेंसी में जब, सुबह उठने के बाद मॉर्निग सिकनेस महसूस हो तो, कच्चे अदरक का टुकड़ा मुंह में रखें औऱ धीरे-धीरे चबाएं। इसका रस पेट में पहुंचकर गैस, इनडायजेशन और ब्लोटिंग कम करता है। जिससे, आपको उल्टी और सिर दर्द जैसी परेशानियों से आराम मिलता है।(eating ginger in pregnancy)
खट्टे नींबू का रस और अदरक मिलाकर चाटें। यह उल्टी आने की समस्या को कम करती है। एक टुकड़ाअदरक को कूटकर उसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट के एक चम्मच में आधे नींबू का रस मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करके इसे, थोड़ा-थोड़ा चाटें। चाहें तो पानी के साथ घोल कर भी इस पेस्ट को पी सकते हैं।(tried and tested Morning Sickness Remedies)
Lemon and Honey: डिटॉक्स के अलावा भी हैं गर्म पानी में नींबू-शहद मिलाकर पीने के कई फायदे!
काला नमक(Black salt) गैस कम करता है। इसीलिए, पेट में गैस या अपच की वजह से होने वाले सिर दर्द को कम करता है यह। अदरक भी अपने पाचक गुणों के कारण पसंद किया जाता है। जब सिर दर्द या उल्टी महसूस हो तो, अदरक के एक छोटे टुकड़े पर थोड़ा-सा काला नमक बुरकें। इसे मुंह में रखें। थो़ड़ी-देर में आराम मिलेगा।