गर्भावस्‍था में रोएंगी आप, तो ऐसा होगा बेबी

इस अवस्‍था में दो नहीं एक जान होते हैं मां और बच्चा, आपके रोने पर ये करता है बेबी ।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 9, 2018 11:15 AM IST

प्रेगनेंसी में शारीरिक और मानसिक तौर पर बहुत से बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से जबरदस्‍त मूड स्विंग होता है। कभी बहुत खुश हो जाती हैं, तो कभी अकारण ही रोने लगती हैं। पर क्‍या आप जानती हैं कि आपके इस मूड स्विंग का बच्‍चे पर होता है कैसा असर।

खुश रहें इस दौरान

गर्भावस्था के दौरान, डॉक्टर्स और घर के सभी बड़े महिला को खुश रहने की सलाह देते हैं। क्योंकि माना जाता हैं की गर्भावस्था के दौरान माँ के शरीर में बहुत से चेंजेस आते हैं, जिसके कारण उनका मूड बदलता रहता है कभी अच्छा होता है तो कभी खराब, कभी वे खुश हो जाती हैं तो कभी दुखी। गर्भावस्था में रोना जितना आपके लिए नुकसानदेह होता है, उतना ही आपके बच्चे के लिए भी होता है!

दो नहीं एक जान

गर्भावस्था के दौरान, बच्चे का मां के साथ केवल शारीरिक जुड़ाव ही नहीं बल्कि भावात्मक जुड़ाव भी होता है। इसलिए इस दौरान माँ जिस भी भावना या इमोशन को महसूस करती है उस समय वो इमोशन बच्चा भी महसूस करता है। और जब मां दुखी होती है या रोती है तो उसका प्रभाव बच्चे पर भी पड़ता है।

रिसर्च में हुआ दावा

रिसर्च में पाया गया है, जो माँ प्रेग्नेंसी के दौरान तनाव लेती है या रोती हैं उनके बच्चे अक्सर जन्म के बाद बहुत ज्यादा रोते हैं। केवल ज्यादा ही नहीं वे बच्चे अपनी उम्र के बाकी बच्चों से भी बहुत ज्यादा रोते हैं। प्रेगनेंसी में कई बार मूड स्विंग्स भी होते है जिसके कारण मन अच्छा नहीं लगता लेकिन अगर आप अक्सर दुखी और तनाव में रहती हैं तो हो सकता है आपका बच्चा जन्म के बाद बहुत ज्यादा रोए।

अगर हो मूड स्विंग्स

अगर आप कुछ समय से खुद को परेशान महसूस कर रही हैं और आपको रोना आ रहा है तो इसके लिए आप दूसरे तरीके अपनाकर अपना मूड ठीक कर सकती हैं। इस तरह से इमोशंस से बचने के लिए आप अपना ध्यान उन चीजों में लगाएं जिनसे आपको ख़ुशी मिलती है।

चित्रस्रोत-Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.