
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 12, 2021 10:04 AM IST
अंकिता और मिलिंद की रिलेशनशिप की खूबसूरती उनके एजगैप के बावजूद उनमें तालमेल और एक जैसी सोच है।
Milind Soman-Ankita Konwar Baby: बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन Milind Soman) और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर (Ankita) की शादी हमेशा से सुर्खियों में रही है। 28 साल के एज गैप के बावजूद दोनों ने शादी की और अपनी ज़िंदगी में खुश हैं। इन दोनों की शादी को 3 साल से अधिक वक़्त हो चुका है और अब लोगों को इनकी फैमिली प्लानिंग के बारे में जानने की उत्सुकता हो रही है। वहीं, एक सवाल के जवाब में मिलिंद की पत्नी ने बता दिया कि उनकी फैमिली प्लानिंग या बच्चे के बारे में क्या योजना है? (Milind Soman-Ankita Konwar Baby Planning)
View this post on Instagram
हाल ही में अंकिता कोंवर ने इंस्टाग्राम पर एक खास सेशल रखा जिसमें उन्होंने फैंस से कुछ भी सवाल पूछने की छूट दी। अंकिता ने बारी-बारी हेल्थ, वर्कआउट रिलेशनशिप जैसे विषयों पर लोगों के सवालों का जवाब दिया। इसी सेशन में कुछ लोगों ने अंकिता से पूछा कि फैमिली प्लानिंग की है या नहीं? इस सवाल की तरह ही खास रहा अंकिता का जवाब, जो उन्होंने बेबाकी और बेझिझक दिया। (Ankita Konwar talks about her baby planning)
View this post on Instagram
अंकिता से पूछा गया कि उनकी और मिलिंद की शादी को काफी समय हो गया है, तो ऐसे में अब फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या तय किया है। अंकिता ने लोगों के इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि, “हम एक प्लानंड फैमिली हैं”। अंकिता का यह जवाब उन सब लोगों को मुंह बंद करने के लिए काफी है जो हर शादीशुदा जोड़े को शादी के कुछ महीनों बाद से ही, ‘बच्चे के बारे में सोचो’ जैसी टिप्स देने लगते हैं।
बता दें कि अंकिता और मिलिंद की रिलेशनशिप की खूबसूरती उनके एजगैप के बावजूद उनमें तालमेल और एक जैसी सोच है। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। यही नहीं मिलिंद सोमन की मां उषा सोमन भी अक्सर इस कपल के साथ दिखायी देती हैं और उन्होंने इस रिश्ते को बहुत ही समझदारी और प्यार के साथ हमेशा अपना सपोर्ट दिया है।
View this post on Instagram