डिलीवरी के बाद जरूर खाएं मेथी का लड्डू, जानें, किस तरह एक मेथी का लड्डू सर्दियों में पहुंचाता है लाभ

डिलीवरी के बाद जरूर खाएं मेथी का लड्डू। जानें, किस तरह एक मेथी का लड्डू सर्दियों में पहुंचाता है लाभ।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 22, 2019 11:07 AM IST

बच्चा होने के बाद यानी डिलीवरी के बाद (post-pregnancy) महिलाओं को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए, ताकि उन्हें शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस ना हो। भारत में पोस्ट प्रेग्नेंसी (post-pregnancy diet tips) कई तरह के लड्डू खिलाने का रिवाज है, ताकि नई मांओं को ताकत मिले। सोंठ, गोंद के लड्डू के साथ ही मेथी के लड्डू (Methi ke ladoo) भी काफी हेल्दी माने गए हैं। इसे डिलीवरी के बाद महिलाओं को जरूर खाना चाहिए। मेथी के सेवन से दूध भी अधिक बनता है, जो शिशु का मुख्य आहार है। हालांकि, आप अपने भोजन में मेथी दाना शामिल करके भी स्तनों में दूध के निर्माण को बढ़ा सकती हैं।

सब कुछ खाएं डिलीवरी के बाद

मेथी के लड्डू ((Methi ke ladoo) तो खाएं ही, इसके साथ ही आपको अपने भोजन में हर पौष्टिक चीजों जैसे दूध, दही, हरी सब्जी, मौसमी फल आदि को भरपूर मात्रा में शामिल करना चाहिए। फ्राइड फूड और ज्यादा फैटी चीजों के सेवन से बचना ही सही होगा। इनके सेवन से पोषक तत्वों का ठीक प्रकार से अवशोषण नहीं होता। पानी भी दिन भर पीते रहना चाहिए। बैलेंस्ड डायट लेना एक नई मां के लिए सबसे बेहतर होता है। मेथी का सेवन करना सर्दियों के लिए भी ठीक है, क्योंकि यह गर्म रखता है। हड्डियों में दर्द नहीं होता। मेथी दाना, मेथी का साग, मेथी के लड्डू सभी चीजों का आप सेवन कर सकती हैं।

मेथी लड्डू है बेहद फायदेमंद (Benefits of Methi ke ladoo)

1 मेथी का लड्डू बहुत पौष्टिक और हेल्दी (Methi ke ladoo ke fayde) होता है। इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। डिलीवरी के बाद प्रतिदिन एक मेथी का लड्डू खाने से आप हर समस्याओं से जल्दी रिकवर कर सकती हैं। शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करती है यह लड्डू।

2 मेथी के बीजों से बनाए जाने वाले इस लड्डू में कई अन्य पौष्टिक चीजें भी मिलाई जाती हैं। इससे ना सिर्फ यह स्वादिष्ट बनता है, बल्कि सेहतमंद भी होता है।

3 इस लड्डू को खाने से डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है। विटामिन, मिनरल, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण ये पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं। मेथी में कई तरह के हाई घुलनशील फाइबर होने के कारण ब्लड में शुगर को कम एब्जॉर्ब करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। मेथी में मौजूद अमीनो एसिड शरीर में इंसुलिन के निर्माण को बढ़ा देता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

4 जो लोग अपने बढ़े हुए मोटापे से परेशान हैं, वो भी इस लड्डू का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन करने से आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा।

5 प्रेग्नेंसी के बाद अधिकतर महिलाओं को कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसे में पोस्ट प्रेग्नेंसी आप प्रतिदिन एक मेथी का लड्डू खाएं। इनमें मौजूद तत्व पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।

Healthy Pregnancy : प्रेग्नेंसी में विटामिन डी की कमी ठीक नहीं, हो सकती है यह गंभीर बीमारी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source