5 जुलाई को फिर है चंद्र ग्रहण, शिशु की देखभाल के लिए गर्भवती इन 7 बातों का रखें खास ख्याल

21 जून के बाद, 5 जुलाई को फिर से चंद्र ग्रहण लग रहा है। ग्रहण की अवधि सुबह 8.37 बजे से शुरू हो जाएगी जो कि 11.22 बजे तक रहेगी। माना जा रहा है कि यह मात्र उपछाया चंद्र ग्रहण है जिसमें चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ेगी।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 3, 2020 7:31 PM IST

चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना होती है जो कभी भी घटित हो सकती है। इसे पेनुमब्रल ग्रहण या उपच्छाया भी कहते हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान खुद को सुरक्षित रखने के लिए काफी सतर्क रहने की जरूरत होती है। 21 जून के बाद, 5 जुलाई को फिर से चंद्र ग्रहण लग रहा है। ग्रहण की अवधि सुबह 8.37 बजे से शुरू हो जाएगी जो कि 11.22 बजे तक रहेगी। माना जा रहा है कि यह मात्र उपछाया चंद्र ग्रहण है जिसमें चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ेगी। हालांकि इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं दिखेगा लेकिन फिर भी हमें इससे संबंधित बातें पता होनी चाहिए। जैसे कि उपछाया ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए, इस दौरान घर में ही रहना चाहिए, बाहर निकलने से बचना चाहिए और गर्भवती को अपना खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि गर्भवती महिला शारीरिक तौर पर कई चुनौतियों से गुजरती है इसलिए उन्हें ऐसे नाजुक वक्त में अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। आज इस लेख में हम आपको चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती के लिए कुछ खास​ टिप्स दे रहे हैं।

ग्रहण के वक्त गर्भवती ध्यान रखें ये बातें

1. चंद्र ग्रहण लगते ही कितना भी जरूरी हो घर से बाहर न निकलें। लेकिन अगर आपको किसी एमरजेंसी काम से बाहर जाना पड़ रहा है तो खुद को पूरी तरह से ढक कर ही निकलें।

2. चंद्र ग्रहण की अवधि के दौरान किसी भी तरह की धातु न पहनें। भारतीय महिलाएं सिर से लेकर पांव तक गहनों में लदी होती हैं, लेकिन इस दौरान इन्हें उतार दें।

3. इस दौरान बुरी शक्तियों से खुद को बचाने के लिए अपने पास चाकू रखें। ये आपकी और आपके शिशु दोनों की रखा करेगा।

4. ग्रहण के दौरान बासी भोजन का सेवन न करें। इस समय आराम करने और सोने के बजाय कुछ न कुछ काम करते रहें। क्योंकि सोने से आपके शिशु को नुकसान हो सकता है।

5. चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना पीना वर्जित माना जाता है, इसलिए ऐसा करने से बचें।

6. जिस कमरे में गर्भवती हो उस कमरे के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। ऐसा करने से गर्भवती चंद्र ग्रहण की हानिकारक किरणों से बच जाएगी।

7. गर्भवती इस दौरान खुद को संवारने और बालों में कंघी करने से बचें।

क्या चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से देख सकते हैं?

खगोल विज्ञान और ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण बहुत ही खास घटना है। हालांकि, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को लेकर कई अंधविश्वास और मिथक भी व्याप्त हैं। मिड नॉर्थ कोस्ट एस्ट्रोनॉमी के डेविड रेनेके का कहना है कि चंद्र ग्रहण एक अद्भुत और खूबसूरत नजारा है। इसे हर किसी को जरूर देखना चाहिए। चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण से काफी अलग होता है। इसें नंगी आंखों से देखने से आंखों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। यह बिल्कुल सुरक्षित होता है। सूर्य ग्रहण में ऐसा नहीं होता। सूर्य ग्रहण से निकलने वाली किरणें हानिकारक होती हैं। चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी भी तरह के प्रोटेक्टिव फिल्टर्स की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे आंखों पर बिना कोई चश्मा, एक्स-रे या आई प्रोटेक्टिव केयर का इस्तेमाल किए भी देखा जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source