
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 20, 2021 8:15 PM IST
Lisa Haydon on breastfeeding: बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह अपने नवजात बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराते नज़र आ रही हैं। लीजा अक्सर पैरेंटिंग, बेबी केयर और ब्रेस्टफीडिंग जैसे विषयों पर खुलकर बात करती आयी हैं और इन सबसे जुड़ी तस्वीरें भी शेयर करती रही हैं। ब्रेस्टफीडिंग वीक के आसपास लीजा ने एक बार फिर ब्रेस्टफीडिंग के महत्व की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। लीजा ने अपने न्यू बॉर्न बच्चे के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करा रही हैं। लीजा हेडन की ये लेटेस्ट तस्वीरें ऑनलाइन खूब पसंद की जा रही हैं और लोग उनकी हिम्मत और विचारों की तारीफ कर रहे हैं। (Lisa Haydon on breastfeeding in Hindi)
View this post on Instagram
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने इस बार एक बेटी को जन्म दिया है जिसे ब्रेस्टफीड कराते हुए उन्होंने तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपनी इस छोटी-सी राजकुमारी का नाम लारा (Lara) रखा है। (Lisa Haydon daughter name)
View this post on Instagram
अपनी इस पोस्ट में लीजा ने लिखा कि ब्रेस्टफीडिंग महत्वपूर्ण है इसे हमेशा अहमियत देनी चाहिए। महिलाओं को ब्रेस्टफीडिंग कराने के लिए अनुकूल माहौल देने और पब्लिकली ब्रेस्टफीडिंग कराते देख उन्हें असहज ना होने देने की ज़िम्मेदारी पूरे समाज की है। वहीं, न्यू मदर्स को भी अपने बच्चे को अपना दूध पिलाने से हिचकिचाने से बचने की सलाह देती हैं लीजा। अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लीजा ने लिखा, “क्या यह केवल वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक था? इस खास मौके पर मैं उन सभी को धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने उन्हें टेबल पर जगह दी है।”
View this post on Instagram
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.