Tanisha Mukherjee Egg Freezing: कुंवारी हैं तनीषा मुखर्जी, लेकिन भविष्य में मां बनने की कर ली है प्लानिंग, एग फ्रीज़िंग करवाने की बात की स्वीकार

अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने भविष्य में अपना परिवार आगे बढ़ाने के लिए एग फ्रीज़ करवाए हैं,। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया। (Tanisha Mukherjee Egg Freezing)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 8, 2021 8:01 AM IST

Tanisha Mukherjee Egg Freezing:बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukherjee) ने अब तक शादी नहीं की है। लेकिन, अभिनेत्री ने भविष्य में अपना परिवार आगे बढ़ाने के बारे में काफी गम्भीर हैं। इसी दिशा में प्लानिंग करते हुए तनीषा ने एक बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में अभिनेत्री ने कहा है कि उन्होंने एग फ्रीज़ (Egg Freezing) करवाए हैं, ताकि वह भविष्य में मां बन सकें। (Tanisha Mukherjee Egg Freezing)

क्यों लिया तनीषा ने एग फ्रीज़ करवाने का फैसला ?

गौरतलब है कि एग फ्रीज़िंग की तकनीक कई लोगों के लिए माता-पिता बनने के लिहाज से बहुत मददगार साबित हुई है। बॉलीवुड में भी तुषार कपूर (Tusshar Kapoor), करन जौहर (Karan Johar) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) के अलावा डायना हेडन (Diana Haydon) और मोना सिंह (Mona Singh) जैसी सेलिब्रिटीज़ ने भी एग फ्रीज़ कराए हैं। (bollywood celebs who opt for egg freezing)

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तनुजा (Tanujaa) की बेटी और काजोल (Kajol) की बहन तनीषा ने भी इस एडवांस तकनीक की मदद से 39 साल की उम्र में एग फ्रीज करवाने का फैसला लिया।

मां बनने के ख्याल से मिली खुशी

तनीषा ने बताया कि उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि 39 वर्ष की होने के बाद भी वह मां नहीं बन सकी हैं। हालांकि, तनीषा ने अपने मीडिया इंटरव्यूज़ में यह भी कहा कि, एडॉप्शन का भी एक पर्याय था उनके पास और वह इस बात को भी औरत की कमी नहीं मानती कि वह मां नहीं बन सकती। तनीषा ने मीडिया के सामने यह भी स्वीकार किया कि एग फ्रीज़िंग प्रोसेस की वजह से उनका वजन एक समय बहुत अधिक बढ़ गया था। लेकिन, इन सबके बावजूद उन्हें यह फैसला लेकर खुशी हुई।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source