
Also Read
Infertility causes: मां-बाप बनना हर कपल का सबसे बड़ा सपना होता है। लेकिन, अपने परिवार को आगे बढ़ाने की इस प्लानिंग में इंफर्टिलिटी या नपुंसकता जैसे कारण आड़े आ सकते हैं। बता दें कि इन दिनों इंफर्टिलिटी की समस्या यंग कपल्स में बहुत कॉमन हो गयी है जिसकी वजह से कपल्स के लिए कंसीव कर पाने में दिक्कत आती है। प्रेगनेंसी की प्लानिंग करने के बाद कंसीव न कर पाने के कई कारण हो सकते हैं। बायोलॉजिकल कारणों के चलते गर्भधारण में समस्या आ सकती है लेकिन, अन्य कई कारणों से भी इंफर्टिलिटी की परेशानी हो सकती है। वहीं, कई मामलों में इंफर्टिलिटी जैसी कोई समस्या ना होने और सभी मेडिकल रिपोर्ट्स नॉर्मल होने के बावजूद महिलाओं के लिए गर्भधारण कर पाना संभव नहीं हो पाता। इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें से कुछ कारण लाइफस्टाइल और मेंटल हेल्थ से भी जुड़े हुए हो सकते हैं। आइए जानते हैं इंफर्टिलिटी के कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में।
जिन महिलाओं का वजन अधिक होता है उनके लिए गर्भधारण कर पाने में समस्याएं आ सकती हैं। इसी तरह जिन महिलाओं का वजन बहुत कम है उनके लिए भी कंसीव कर पाने में दिक्कतें आ सकती हैं। ओवरवेट होने या बहुत दुबले-पतले होने के काण महिलाओं की फर्टिलिटी पॉवर और मेंस्ट्रुएशन साइकिल भी प्रभावित होता है। शरीर का वजन आपकी कंसीव करने की क्षमता को प्रभावित करता है। इसीलिए अपने वजन को संतुलित करें और हेल्दी वेट मेंटेन करें।
पर्याप्त नींद न लेने पर इम्यून सिस्टम पर नेगेटिव असर पड़ता है। इससे आपका स्ट्रेस लेवल भी बढ़ सकता है। स्ट्रेस के कारण आपके पीरियड्स पर भी असर पड़ सकता है। इसी तरह पुरुषों में कम नींद के कारण लो स्पर्म काउंट जैसी परेशानियां हो सकती हैं। जिससे आपके लिए कंसीव कर पाना मुश्किल हो जाता है।
इंफर्टिलिटी का एक बड़ा कारण आपके कपड़े भी हो सकते हैं। जैसे कई महिलाएं लैटेक्स या बॉडी शेपर पहनती हैं। इसी तरह बहुत टाइट अंडरगार्मेंट्स पहनने से भी प्रेगनेंसी में दिक्कत आ सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।