
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 4, 2020 8:24 PM IST
Leg Swelling During Pregnancy: प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाओं के पैरों में सूजन आ जाती है। इससे, चलने-फिरने और ठीक तरीके से काम करने में परेशानियां होती हैं। इस समस्या को एडिमा कहते हैं। दरअसल, हार्मोन्स में बदलाव के कारण प्रेगनेंसी में शरीर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह के बदलाव और समस्याएं दिखने लगती हैं। इसी तरह जब प्रेगनेंट महिलाओं के शरीर में लिक्विड का लेवल नॉर्मल से ज़्यादा या बहुत हाई हो जाता है। तब, पैरों में सूजन होने लगती है। (Leg Swelling During Pregnancy in Hindi)
एडिमा के लक्षण आमतौर पर प्रेगनेंट महिलाओं के हाथ, पैरों और एड़ियों में सूजन के तौर पर दिखायी पड़ते हैं। तो, कभी-कभी ये परेशानी चेहरे और गले में भी सूजन के तौर पर प्रकट होती है। यूं तो एडिमा या पैरों में सूजन की यह समस्या चिंताजनक बात नहीं है। कई बार यह धीरे-धीरे कम होने लगती है। लेकिन, वहीं कुछ महिलाओं को यह समस्या लगातार और कई दिनों तक रहती है। आइए जानते हैं कि इस समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू स्तर पर क्या किया जा सकता है।
अक्सर, प्रेगनेंसी में आराम की कमी से महिलाओं के पैरों में सूजन होने लगती है। देर तक खड़े रहने और टहलने के कारण उनके पैरों पर प्रेशर बनता है और इस वजह से उनके पैरों में बहुत अधिक सूजन होने लगती है। ऐसे में खूब आराम करें। पैरों के नीचे तकिया रखकर सोने से भी पैरों की सूजन कम होती है।
पोटैशियम शरीर की सूजन को कम करने में सहायता करता है। इसीलिए, प्रेगनेंसी में ऐसी चीजों का सेवन करें। जिनमें, पोटैशियम की मात्रा अच्छी और अधिक हो। पोटैशियम के लिए महिलाएं अपनी डायट में अंजीर, केला, पालक, पत्ता गोभी और एवोकाडो जैसे फूड्स शामिल कर सकती हैं। इन सभी में पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है।
ब्लोटिंग और एडिमा जैसी समस्याएं प्रोसेस्ड फूड्स से बढ़ सकती हैं। इसीलिए, ऐसी चीज़ों से परहेज करना चाहिए। दरअसल, प्रोसेस्ड फूड्स में नमक की मात्रा अधिक होती है। यह अतिरिक्त नमक गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक साबित होता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलन की भी वजह बनता है और शरीर में सूजन आने लगती है। इसीलिए, प्रेगनेंसी में प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें। (How to prevent Leg Swelling During Pregnancy)