... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 14, 2017 4:36 PM IST
नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान, इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस दौरान नाश्ता नहीं करने से आपको कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं जिसका सीधा असर आप और आपके बच्चे पर पड़ सकता है।
कुछ महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस की वजह से सुबह का नाश्ता नहीं करती हैं। मतली और उल्टी जैसा महसूस होने की वजह से सुबह कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। हालांकि ऐसी स्थिति में भी आपको नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए। जाहिर है आपने पिछली रात यानि नौ से बारह घंटे पहले खाना खाया होता है और आपका शरीर कामकाज और बच्चे को पोषण देने के लिए सभी संग्रहित संसाधनों का इस्तेमाल कर लेता है। इसलिए सुबह का नाश्ता आपके सिस्टम की भरपाई करने और बच्चे को आवश्यक पोषण देने के लिए जरूरी है।
आप सुबह को कुछ ऐसे चीज खा सकती हैं जिससे आपको मतली का अनुभव ना हो। कुछ खाद्य पदार्थों पर एक नजर रखें, जो आपको तृप्त करें और मॉर्निंग सिकनेस को रोकने में मदद करते हैं। वास्तव में, नाश्ता करने से आपको मॉर्निंग सिकनेस से निपटने में मदद मिलती है।
समय पर नाश्ता करने से मेटाबोलिज्म बढ़ाने और ब्लड ग्लूकोज, इंसुलिन, फ्री फैटी एसिड और ग्लुकैगोन को चेक रखने में मदद मिलती है। लैनसेट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि नाश्ता छोड़ना विशेष रूप से गर्भावस्था के बाद के चरणों में सही नहीं है। इसके अलावा, बहुत अधिक समय तक नहीं खाने से भूख बढ़ जाती है, जिससे आप अधिक कैलोरी का सेवन कर सकते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान हानिकारक है।
आपको क्या करना चाहिए
ज्यादा खाने या पेट भरने की कोशिश न करें क्योंकि इससे आपको दोबारा सुस्ती आ सकती है और नाश्ते के कुछ ही घंटों के भीतर आपका शुगर लेवल गिर सकता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- Metzger BE, Ravnikar V, Vileisis RA, Freinkel N. “Accelerated starvation” and the skipped breakfast in late normal pregnancy. Lancet. 1982 Mar 13;1(8272):588-92. PubMed PMID: 6121184.