
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 11, 2024 1:01 PM IST
गर्भावस्था महिलाओं के जीवन का वह समय होता है, जिस दौरान उन्हें अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का शरीर नाजुक पड़ जाता है और इस दौरान एक्सस्ट्रा केयर के साथ-साथ यह भी ध्यान रखना पड़ता है कि छोटी सी चूक या गलती गंभीर जटिलताओं व परिणामों का कारण बन सकती है। गर्भावस्था शुरु होते ही महिला के हार्मोन व शरीर में लगातार बदलाव आने लगते हैं और इन सब बदलावों के अनुसार ही उन्हें मैनेज करना पड़ता है। गर्भावस्था की पहले तिमाही भी ऐसा ही एक समय है, जिस दौरान छोटी सी गलती करना बड़ी जटिलताओं का कारण बन सकता है और इसका खास ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में हम आपको गर्भावस्था के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए आदि के बारे में कुछ महत्वरूर्ण जानकारियां देने वाले हैं।
गर्भवती महिलाओं को अपनी पहली तिमाही में ये काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए -
पहली तिमाही में ज्यादा मेहनत वाली एक्सरसाइज करना गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है और यहां तक कि गर्भपात जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सिर्फ हैवी हैवी एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि महिलाओं को वजन भी नहीं उठाना चाहिए। उदाहरण के लिए पानी की बाल्टी उठाना भी नुकसान पहुंचा सकता है और इसलिए ऐसे काम गलती से भी न करें।
गर्भधारण करते ही धूम्रपान व शराब को बंद कर देना चाहिए और अगर आप कॉफी या चाय पीती हैं, तो दिन में दो कप से ज्यादा न पिएं। जो महिलाएं स्मोकिंग नहीं करती हैं, उन्हें भी स्मोकिंग कर रहे व्यक्तियों को संपर्क में न आने की सलाह दी जाती है, क्योंकि सेकेंड हैंड स्मोक भी आपको व आपके बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, जिसका खास ध्यान रखना जरूरी है।
गर्भवती महिलाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है कि गर्भधारण के बाद शरीर के हार्मोन और खुद शरीर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसके कारण मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है, तनाव प्रेगनेंसी को लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है।
प्रेग्नेंसी के फर्स्ट ट्राइमेंस्टर में महिलाओं को कुछ काम जरूर करने चाहिए -
प्रेगनेंसी के दौरान डाइट एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसलिए जल्द से जल्द डाइट में सुधार कर लेना चाहिए। सही समय पर सही डाइट लें जैसे गर्म चीज न खाएं और ठंड में ज्यादा ठंडी चीजें न खाएं। आपके द्वारा ली जा रही डाइट से ही आपको व आपके बच्चे को पोषण मिलेगा।
डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है। इसलिए नियमित रूप से डॉक्टर से सलाह लेते रहें। आपको किस तरह की डाइट लेनी है और कौन सी एक्सरसाइज करनी है आदि सब के बारे में आप अपने डॉक्टर से पूछ सकती हैं। साथ ही अगर आपको शरीर में किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो भी जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए