फर्टिलिटी से जुड़े 3 मिथक और उनका सच !

क्या नपुंसकता के इलाज़ की ज़रूरत केवल महिलाओं को होती है, पुरुषों को नहीं ?

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 23, 2018 4:27 PM IST

फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से अलग-अलग तरह की बातें होती हैं। इन कही-सुनी बातों पर लोग कई बार आसानी से भरोसा करते आ रहे हैं और दूसरों को भी कई झूठी बातों पर यकीन दिलाने की कोशिश करते हैं। नतीजतन बहुत-से नये शादीशुदा जोड़े झिझक की वजह से किसी एक्सपर्ट से बात नहीं और डॉक्टर से बात करने से बचते हैं। आइए जानते हैं फर्टिलिटी और गर्भधारण से जुड़ी कुछ आम बातों के बारे में और उनके पीछे का सच।

1. मिथक: गर्भधारण से पहले धूम्रपान या स्मोकिंग से कोई नुकसान नहीं होता लेकिन गर्भधारण के बाद स्मोकिंग छोड़ देनी चाहिए।

सच- आपके बच्चे के लिए गर्भ में एक सुरक्षित माहौल बनना बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चे की प्लानिंग शुरू करते ही सिगरेट पीना छोड़ दें। कम से कम छह महीने पहले स्मोकिंग ज़रूर छोड़ दें। केवल महिलाएं ही नहीं , पुरुषों को भी ऐसा करना चाहिए। क्योंकि स्मोकिंग से आपका स्पर्म काउंट घट जाता है और उनकी सेहत में भी गिरावट आती है।

2. मिथक - पुरुषों की फर्टिलिटी महिलाओं की तरह सीमित नहीं है। एक पुरुष 80 साल की उम्र तक स्पर्म्स पैदा कर सकता है। इसीलिए इलाज़ की ज़रूरत महिलाओं को होती है, पुरुषों को नहीं।

सच- हालांकि यह सच है कि पुरुष 80 की उम्र तक स्पर्म की उत्पत्ति कर सकते हैं लेकिन ज़रूरी नहीं कि हर पुरुष का स्पर्म गर्भधारण के लिहाज से हेल्दी हो। उम्र, जीवनशैली, सिगरेट या शराब जैसी आदतें ऐसे कारक हैं जो पुरुष की फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकते हैं। दरअसल , कई बार देखे गया है कि दूसरे या तीसरे बच्चे के लिए कोशिश कर रहे पुरुषों को फर्टिलिटी की समस्या झेलनी पड़ती है। सीमेन में फर्टाइल स्पर्म की अनुपस्थिति जैसी समस्याएं सबसे अधिक देखी जाती हैं। वाई-फाई , इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अत्यधिक प्रयोग, जंक फ़ूड या बाहर के खाने की आदत के चलते भी पुरुषों को इनफर्टिलिटी की समस्या का सामना करना पड़ता सकता है।

3.मिथक- अगर महिला के पीरियड्स नियमित हैं तो बड़ी उम्र में भी गर्भधारण करने में मुश्किल नहीं होती।

सच- जब तक महिला का मासिक चक्र चलता है तब तक वह फर्टाइल है और गर्भधारण में सक्षम भी। लेकिन एग की सेहत और महिला की उम्र का पीरियड्स से कुछ लेना देना नहीं है। 25 वर्ष की आयु के बाद महिला के एग की क्वालिटी में गिरावट आने लगती है और इसीलिए 30 वर्ष के बाद जब कोई गर्भधारण करता है तो फीटस में गुणसूत्र-संबंधी अनियमितताओं का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसीलिए आप जितनी जल्दी गर्भधारण कर सकतीं हैं उतना बेहतर होगा। 40 की उम्र तक आपके पीरियडस चलते रहेंगे लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं कि उस उम्र में भी आपके एग स्वस्थ होंगे जो आपके लिए गर्भधारण की प्रक्रिया को आसान बनाएंगे।

स्रोत: Shutterstock. 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source