Best Age to Plan Pregnancy In PCOS: अगर PCOS है तो इस उम्र में प्‍लान करें प्रेगनेंसी, बिना परेशानी होगा कंसीव

अगर पीसीओएस से प्रभावित महिला अपने पार्टनर के साथ लगभग 1 साल तक असुरक्षित सेक्‍स कर रही है लेकिन इसके बावजूद प्रेगनेंसी नहीं हो रही है तो उसे फर्टिलिटी एक्‍सपर्ट से मिलना चाहिए.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 24, 2021, 1:39 AM

पीसीओएस यानि कि पॉलिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (Polycystic Ovarian Syndrome), महिलाओं को होने वाली एक आम समस्‍या है जिसे हॉर्मोनल डिसऑर्डर भी कहते हैं। यह वो स्थिति होती है जब महिलाओं के शरीर में तेजी से हॉर्मोनल इमबैलेंस होने के साथ ही मेटाबॉलिज्‍म प्रॉब्‍लम होने लगती हैं। पीसीओएस में महिलाओं की ओवेरी जबरदस्‍त मात्रा में एंड्रोजन हॉर्मोन (Androgen Hormone) रिलीज करना शुरू कर देती है जो एक मेल हॉर्मोन है। हालांकि आम महिलाओं की ओवेरी भी इस हॉर्मोन को सीमित मात्रा में रिलीज करती हैं, लेकिन पीसीओएस में यह असामान्‍य तरह से होने लगता है। इसी हॉर्मोन के कारण महिलाओं को चेहरे पर बाल आने और एक्‍ने की समस्‍या का सामना करना पड़ता है। मेल हॉर्मोन के कारण पीरियड्स आगे-पीछे होने लगते और ओवेल्‍यूशन कब होगा इसका पता नहीं चलता है। ऐसे में पीसीओएस में महिलाओं के लिए कंसीव करना और समय पर पीरियड्स आना एक चैलेंज बन जाता है। अगर आपको भी पीसीओएस है तो आपके दिमाग में भी ये सवाल आता होगा कि गर्भवती होने की सही उम्र क्‍या है या प्रेगनेंट कैसे हो सकते हैं? अगर हां, तो आज हम आपको पीसीओएस और फर्टिलिटी के बीच संबंध बताने के साथ ही पीसीओएस होने पर प्रेगनेंट होने की सही उम्र भी बता रहे हैं।

PCOS-Awareness-Month 2021 in hindi

अगर पीसीओएस से जूझ रही महिला की उम्र 35 साल से कम है और वो नियमित रूप से ओवुलेट कर रही है साथ ही पार्टनर को कोई अन्य चिकित्सीय स्थिति नहीं है जो प्रेगनेंसी एक साल के अंदर या उससे भी पहले हो जाएगी। लेकिन पीसीओएस वाली महिला के पार्टनर को लो स्‍पर्म काउंट है और स्‍पर्म संबंधी कोई और समस्‍या है या फिर महिला को गर्भाशय फाइब्रॉएड (Uterine Fibroids) जैसी कोई मेडिकल कंडीशन है, तो ऐसे कपल्स को पहले फर्टिलिटी कंसल्टेशन लेना चाहिए। अगर महिला के एग की क्‍वॉलिटी अच्‍छी है तो वो पीसीओएस के साथ 37 साल की उम्र तक कंसीव कर सकती है। आमतौर पर पीसीओएस में 32 साल के बाद प्रेगनेंसी एक चैलेंज बन जाती है। इसलिए अगर किसी की शादी समय पर हो गई है तो पीसीओएस में 27-28 साल की उम्र में प्रेगनेंसी प्‍लान कर लेनी चाहिए।

पीसीओएस में प्रेगनेंसी कैसे संभव है? (PCOS and Fertility In Hindi)

अगर पीसीओएस से प्रभावित महिला अपने पार्टनर के साथ लगभग 1 साल तक असुरक्षित सेक्‍स कर रही है लेकिन इसके बावजूद प्रेगनेंसी नहीं हो रही है तो उसे फर्टिलिटी एक्‍सपर्ट से मिलना चाहिए। ऐसा नहीं है कि पीसीओएस से जूझ रही महिलाएं भी नेचुरल तरह से प्रेगनेंट हो सकती हैं। सही इलाज, हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल और वेट लॉस की मदद से पीसीओएस में प्रेगनेंसी संभव है। जिन महिलाओं को पीरियड्स रेगुलर होते हैं और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल फॉलो करती हैं उन्‍हें कंसीव करने में दिक्‍कत नहीं आती है।

पीसीओएस के लक्षण कैसे होते हैं? (PCOS Symptoms In Hindi)

  • अनियमित मासिक चक्र, पीरियड्स में अनियमितता जैसे कि महिलाओं में पीरियड्स का 21 दिन से पहले या 35 दिनों के बाद आना और किशोरियों में 45 दिनों के बाद आना।
  • ओवरवेट भी पीसीओएस का शुरुआती लक्षण है। आंकड़े बताते हैं कि 40 से 80 प्रतिशत महिलाओं में पीसीओएस का शुरुआती लक्षण तेजी से वजन बढ़ना ही होता है।
  • कन्सीव करने में परेशानी होना
  • पुरुष हार्मोन के कारण शरीर पर मुंहासे और बालों का तेजी से बढ़ना
  • हेयरफॉल होना
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.