डिलीवरी से पहले गर्भवती महिलाओं को इसलिए जरूरी होता है आभूषण उतारना

अगर आप गर्भवती हैं, तो आपको इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 15, 2017 4:30 PM IST

प्रेगनेंसी के दौरान मेरी वाइफ को इस बात की जानकारी नहीं थी कि गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी की तारीख से पहले अपने सारे आभूषण उतारने पड़ते हैं। जब वो ऑपरेशन थिएटर में पहुंची, तो उसने लगभग सभी चीजें पहन रखी थी। लेकिन नर्स ने सारी चीजें उतारकर हमें दे दी थी। वाइफ को समझ नहीं आ रहा था कि उसने ऐसा क्यों किया। उसके बाद मेरी वाइफ ने वो सारा सामान तब तक नहीं पहना जब तक बच्चा बड़ा नहीं हो गया।

दूसरी गर्भावस्था में भी वो आभूषण उतारना भूल गई। लेकिन इस बार नर्स को वो चीजें उतारने में काफी परेशानी हुई। इस बार मेरी वाइफ एडिमा से पीड़ित थी जिससे उंगलियों में सूजन आ गई थी। सूजन की वजह से चीजों को उतारा नहीं जा सका। वहां की नर्स ने मेरी वाइफ को बताया कि आभूषण पहने रहने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

जाहिर है अब आपको समझ आ गया होगा कि गर्भावस्था में हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले आपको अपने आभूषण घर पर ही क्यों उतार देने चाहिए। जाहिर है इस दौरान एडिमा का अधिक खतरा होता है जिससे शरीर में सूजन हो जाती है और आपको परेशानी हो सकती है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.