
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 2, 2021 1:08 PM IST
दातों में प्लेग और कीड़ा लगने की समस्या कम होती है.
प्रेगनेंसी में महिला का लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल जाता है। उठने-बैठने की आदतों से लेकर, खूब सारा पानी पीना, ज्यादा आराम करना, कुछ निश्चित एक्सरसाइज करना और फलों का सेवन आदि प्रेगनेंसी के दौरान महिला के जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। कुछ चीजें ऐसी भी होती है जो बहुत हेल्दी होती हैं और सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद होती हैं लेकिन प्रेगनेंसी में उनका प्रयोग वर्जित होता है। इसी तरह क्या प्रेगनेंसी मे नारियल तेल का प्रयोग करना चाहिए? क्या गर्भावस्था में नारियल के तेल का प्रयोग (Coconut Oil uses in Pregnancy in hindi) करना सुरक्षित है या नहीं? आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में नारियल का तेल का प्रयोग किया जाना चाहिए या नहीं है अगर हां तो किस तरह इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
प्रेगनेंसी में कोकोनट ऑयल से ऑयल पुलिंग करने के कई लाभ होते हैं। सुबह खाली पेट ऑयल पुलिंग करने से कई जबरदस्त लाभ मिलते हैं। ऑयल पुलिंग करना बहुत आसान है। इसके लिए मुंह में ऑयल भरे और कुछ देर तक उसे मुंह में घुमाने के बाद कुल्ला कर दें। इसके बाद या तो ब्रश कर लें या फिर नमक वाले पानी से कुल्ला कर लें। 2016 में हुई एक रिसर्च के मुताबिक ऑयल पुलिंगकरने से निम्न लाभ होते हैं-
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को स्किन संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। एक्जिमा एक ऐसी प्रॉब्लम है जो प्रेगनेंसी के समय 70-80% लोगों को होती है। इसके अलावा ड्राई स्किन, छाईयां, पिग्मेनटेशन और स्किन रैशेज होना भी गर्भावस्था में बहुत कॉमन है। क्योंकि नारियल का तेल एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइन्फ्लामेट्री और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से लैस होता है इसलिए ये स्किन संबंधी कई समस्याओं को दूर कर देता है। हालांकि अगर आपको प्रेगनेंसी में किसी भी तरह स्किन संबंधी प्रॉब्लम होती है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
प्रेगनेंसी के दौरान बवासीर यानि कि पाइल्स होना भी बहुत कॉमन है। इसमें गुदा मार्ग के रास्ते से स्टूल पास करते वक्त खून आता है और जलन व दर्द की शिकायत भी होती है। कई महिलाओं का कहना है कि उन्होंने जब प्रेगनेंसी में एनस मार्ग पर कोकोनट ऑयल से हल्की मसाज की तो उन्हें पाइल्स से काफी राहत मिली। हालांकि इसके साथ हल्की डाइट, ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन, फाइबर का अधिक सेवन और हल्की फुल्की एक्सरसाइज आदि भी कि जिससे उन्हें काफी लाभ मिला।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.