
... Read More
Written By: Anshumala | Published : July 4, 2018 3:29 PM IST
इसमें कोई शक नहीं की आईवीएफ टेक्नोलॉजी उन कपल्स के लिए आज किसी वरदान से कम नहीं है, जो मां-बाप बनने का सपना वर्षों से देख रहे हैं। आईवीएफ बहुत सफल और आधुनिक इलाजों में से एक है। मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर व आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है कि आईवीएफ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कई कपल्स को संतान सुख की प्राप्ती होती है, जो इस सुख से वंचित हैं। कई बार कपल्स जानकारी की अभाव में गलत आईवीएफ सेंटर का चुनाव कर बैठते हैं, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे उन्हें मानसिक और शारारिक दोनों रूप से काफी नुकसान पहुंचता है। आईवीएफ टेक्नोलॉजी से भी भरोसा उठ जाता है। इससे भविष्य में कंन्सीव करने के चांस भी कम हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- इर्रेगुलर पीरियड्स का कारण सिर्फ प्रेगनेंसी नहीं, जानिए और कौन-कौन सी हैं वजहें
कैसे करें चुनाव
आपको ट्रीटमेंट के लिए बेस्ट फर्टिलिटी क्लिनिक का चुनाव करना चाहिए। कई कपल्स सस्ते क्लिनिक के चक्कर में पड़ जाते हैं, जिससे नुकसान भी उन्हें ही उठाना पड़ता है। कपल्स ऐसे आईवीएफ क्लिनिक का चुनाव करते हैं, जिसमे खर्च काम हो या आकर्षक विज्ञापनों में कम से कम पैसों में आईवीएफ करने के बारे में बताया गया हो। यह बिल्कुल गलत है। अच्छे आईवीएफ क्लिनिक भले ही महंगे हों, लेकिन इससे आपके मां बनने के चांस काफी हद तक बढ़ जाती है। खराब आईवीएफ क्लिनिक में मां बनने के चांस तो कम हो ही जाते हैं, आप कई अन्य बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं।
यह भी पढ़ें- शादी के बाद भी रिश्ता रहे सेहतमंद, तो शादी से पहले जरूर करवा लें ये मेडिकल टेस्ट
ऐसे आईवीएफ सेंटर से बचें जहां पर-
1 जब आपको डॉक्टर आपने इक्यूपमेंट और सुविधाओं से अवगत न कराए।
2 जब आप आईवीएफ क्लिनिक जाएं और आपको डॉक्टर के आलावा नर्स या उसके असिस्टेंट से संपर्क करना पड़े।
3 जब उनके पास आपके ट्रीटमेंट का पूरा रिकॉर्ड न हो।
4 जब वे आपको अल्ट्रासाउंड के दौरान आपके अंडाणु के विकसित होने के बारे में आपको जानकारी न दें और स्क्रीन को दिखाने के लिए मना कर दें।
5 अनुभवी डॉक्टर और सहयोगी के कमी के चलते इनके पास पेशेंट की भी कमी होती है। इस तरह के सेंटर में जाने से बचें।
6 जब वे आपको नियमित तौर पर अनावश्यक टेस्ट की एक लंबी सूची देते हैं, ताकि वे आपसे अत्यधिक पैसा खर्च करा सकें।
7 जब आपके फॉलिकल्स जो विकसित होते हैं और जो अंडाणु आपसे वे लेते हैं, उसके सही आंकड़े आपको नहीं दर्शाएं और आपको एम्ब्रियो की स्कैन कॉपी भी नहीं दिखाते हों।
8 जब कोई आईवीएफ सेंटर इलाज के अंत में पूरे ट्रीटमेंट का विवरण न देता हो, वहां भी जाने से बचें।
9 आईवीएफ एक जटिल और कारगर प्रणाली है। ऐसे में सिर्फ अनुभवी चिकित्सक का ही चुनाव करें। आपका एक सही चुनाव आपके जीवन को खुशियों से भर सकता है।
चित्रस्रोत:Shutterstock.