Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
प्रेगनेंसी की जांच करने के लिए आज के समय में इतने अलग अलग तरह के टेस्ट मौजूद हैं कि महिलायें कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा टेस्ट कराएं और कौन सा नहीं। अगर आप भी इसी उधेड़बुन में हैं कि कौन सा टेस्ट आपके लिए सबसे सही रहेगा तो परेशान ना हों। इस आर्टिकल में दिल्ली स्थित सृष्टि हेल्थ केयर की गायनकोलॉजिस्ट डॉ. सीमा गुप्ता प्रेगनेंसी टेस्ट से जुड़ी हर बात बता रही हैं।
यूरिन टेस्ट : अधिकतर डॉक्टर प्रेगनेंसी के लिए इसी टेस्ट के लिए प्रेफर करते हैं। इसमें यूरिन में एचसीजी (Human chorionic gonadotropin) की मात्रा चेक की जाती है और उसी आधार पर बताया जाता है कि आप प्रेगनेंट हैं या नहीं। कई डॉक्टर गर्भपात चेक करने के लिए भी इसी टेस्ट का प्रयोग करते हैं।
दवाइयों का टेस्ट पर प्रभाव : कुछ दवाइयां ऐसी होती हैं जो फर्टिलिटी बढ़ाने का दावा करती हैं और उनके सेवन से आपके एचसीजी और यूरिन में मौजूद हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। जिस वजह से जब आप टेस्ट करवाती हैं तो प्रेगनेंट ना होने के बावजूद भी रिजल्ट पॉजिटिव आ सकता है। पीयूष ग्रंथि से जुड़ी कुछ गड़बड़ियों के कारण भी कई बार रिजल्ट पॉजिटिव आ जाता है। इसलिए इन टेस्ट पर एकदम से भरोसा ना करें।
महंगे टेस्ट : आप चाहे तो घर पर भी प्रेगनेंसी किट लाकर टेस्ट कर सकती हैं या फिर आज कल बाज़ार में डिजिटल किट भी मौजूद है। यह ज़रूरी नहीं कि प्रेगनेंसी की जांच के लिए आप कोई महंगा टेस्ट ही करवाएं। आपको बता दें कि कई बार इन महंगे टेस्ट के परिणाम भी गलत निकल जाते हैं।
सुबह करें प्रेगनेंसी टेस्ट : अगर आप घर पर ही प्रेगनेंसी की जांच करना चाहती हैं या फिर किसी क्लिनिक में जाकर जांच करवा रही हैं दोनों ही सूरत में एक बात ध्यान रखें कि टेस्ट हमेशा सुबह के टाइम ही करवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यूरिन में एचसीजी सोने के कुछ घंटे बाद ही बनना शुरू होता है और ऐसे में जब आप सुबह टेस्ट करवाती हैं तो रिजल्ट काफी हद तक बिल्कुल सही आते हैं।
सभी प्रेगनेंसी टेस्ट में एक ही चीज का मेजरमेंट होता है और वो है आपके यूरिन में एचसीजी की मात्रा। इसलिए इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सा टेस्ट कर रही हैं।
Read this in English
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्र स्रोत: Shutterstock