
Also Read
मां बनना किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर होता है। हेल्दी बेबी को जन्म देने के लिए यह बहुत जरूरी है कि महिला गर्भावस्था के दौरान अपनी डाइट का खास ध्यान रखे। इस दौरान गर्भवती को पोषक तत्वों की जरूरत ज्यादा होती है, क्योंकि उसे अपने साथ-साथ अपने अंदर पल रही नन्हीं सी जान तक भी पोषण पहुंचाना होता है। यही कारण है कि गर्भावस्था की डाइट को लेकर कई प्रकार के मिथक भी बन गए हैं। पीढ़ी-दर-पीढ़ी महिलाएं इन्हें मानती आ रही हैं। लेकिन इन्हें सही करना जरूरी है। क्योंकि कई बार ये मिथक ही परेशानी बन जाते हैं।
फैक्ट : गर्भवती महिलाओं को भोजन की मात्रा नहीं पोषण और गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें हेल्दी डाइट लेनी चाहिए, जिसमें आयरन, कैल्शियम, फोलेट, पोटेशियम जैसे सभी तत्व मौजूद हों। ये सभी तत्व गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु दोनों को पोषण देंगे। इसलिए अपनी डाइट में पत्तेदार साग, फलियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, एवोकाडो, खट्टे फल और नट्स शामिल करें।
फैक्ट : ये बात बिलकुल गलत है कि गर्भवती महिलाओं को कैफीन से दूरी रखनी चाहिए। हालांकि इसका सीमित सेवन ही करना चाहिए। आप रोजाना एक कप कॉफी आराम से पी सकती हैं। उल्टा ये गर्भवती और शिशु दोनों की हेल्थ के लिए अच्छा है। बस इसकी मात्रा सीमित रखनी जरूरी है।
फैक्ट : सभी सब्जियां समान रूप से पौष्टिक नहीं होती हैं। क्योंकि हर एक सब्जी का अपना एक गुण और खासियत होती है। इसी के साथ सब्जियों की पौष्टिकता इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप उसे पका कैसे रहे हैं। अत्यधिक पकाने से सब्जियों की पौष्टिकता नष्ट हो जाती है। जैसे पालक, ब्रोकली आदि को स्टीम देकर खाना बेस्ट है। वहीं कुछ अन्य सब्जियों का सेवन कच्चा भी किया जा सकता है। सब्जियों को तलने से उनके सारे गुण खत्म हो जाते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
गर्भावस्था हर महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हर गर्भवती की जरूरत अलग अलग होती है। सीमित मात्रा में बैलेंस डाइट का सेवन करना ही आपके लिए अच्छा है। आप अपने खाने की गुणवत्ता पर ध्यान दें। इससे आपका वेट और बच्चे का वेट दोनों मेंटेन रहेगा। इससे आपकी आफ्टर डिलीवरी प्रॉब्लम्स भी नहीं होंगी।