
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : November 2, 2020 8:12 PM IST
प्रेगनेंसी में करवाचौथ का व्रत रख रही हैं तो इन 2 बातों का रखें विशेष ख्याल
करवाचौथ का व्रत अन्य व्रतों से अलग होता है। इस दिन खाने और पीने का पूरी तरह से परहेज होता है। डॉक्टर्स कहते हैं कि गर्भवती महिलाओं को बीच बीच में खाते पीते रहना चाहिए। ताकि उनके स्वास्थ्य के साथ ही शिशु का स्वास्थ्य भी सही रहे। अगर आप प्रेगनेंसी में करवाचौथ का व्रत रखने वाली हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अगर आप चाहें तो इसके लिए अपने डॉक्टर से भी बात कर सकती हैं। ताकि वह आपको Dos and don'ts बता दें। आज इस लेख में हम कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जो गर्भवती को व्रत रखने से पहले ध्यान रखनी चाहिए।
महिलाएं अपनी आत्मा के बारे में कम और परमात्मा के बारे में ज्यादा सोचती हैं। प्रेगनेंसी में आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। यदि आपकी तबीयत सही नहीं है या आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आप व्रत के दौरान फल, पानी, नारियल पानी, जूस और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों का सेवन कर सकती है। साथ ही साथ पानी भी पीएं। जब आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी तो आपको उल्टी, चक्कर आना और थकान महसूस नहीं होगी। यदि आपकी तबीयत थोड़ी सी भी बिगड़ती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
गर्भवती को अपने शरीर का तो ध्यान रखना ही पड़ता है साथ ही अपने शिशु के बारे में ही सोचता होता है। यदि मां का स्वास्थ्य सही नहीं होगा तो शिशु भी इससे प्रभावित होगा। इसलिए करवाचौथ के व्रत के दौरान भी आपको अपने खानपान का ध्यान रखना है। व्रत वाले दिन सरगी में चाया या कॉफी के बजाय हेल्दी चीजों का सेवन करें जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहे। आप सरगी में फल, जूस, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स और नारियल पानी जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि करवाचौथ का व्रत बहुत कठिन होता है। इस व्रत में अन्य व्रत की तरह खाने और पानी पीने से परहेज करना होता है। इसलिए खुद को इंगेज रखने और दिल और दिमाग को शांत रखने के लिए कुछ ऐसा काम करें जिससे आपको शांति और खुशी मिले। आप इस दिन अपने दोस्तों से मिल सकती हैं, कोई अपनी फेवरेट फिल्म, सीरीज या सीरियल देख सकती हैं। इसके अलावा आप घर में ही कुछ पेन्टिंग, ड्राईंग या कुकिंग जैसी चीजें भी ट्राई कर सकती हैं।