Kareena Kapoor News: पिता बने सैफ अली खान ने फैंस का किया शुक्रिया, कहा 'करीना और बेबी ब्वॉय दोनों हैं हेल्दी'

पापा बने अभिनेता सैफ अली खान ने रविवार को प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि करीना और उनका बेटा 'सुरक्षित और स्वस्थ' हैं। सैफ अली खान ने बयान जारी करते हुए कहा, "करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म (Kareena Kapoor Second Baby News) दिया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 21, 2021 8:18 PM IST

Kareena Kapoor Second Baby News: करीना कपूर (Kareena kapoor) एक बार फिर से मां बन गई हैं और उन्होंने रविवार तड़के ही बेबी ब्वॉय यानी एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल, करीना मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पापा बने अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की खुशी का ठिकाना नहीं है। सैफ ने रविवार को अपनी पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareen kapoor pregnancy news) के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। अभिनेता ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि करीना और उनका बेटा 'सुरक्षित और स्वस्थ' हैं। सैफ अली खान ने बयान जारी करते हुए कहा, "करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म (Kareena Kapoor Second Baby News) दिया है। मां और बेबी दोनों ही सुरक्षित और स्वस्थ हैं। इतना समर्थन के लिए फैन्स का दिल से शुक्रिया और उन्हें ढेर सारा प्यार और।"

सैफीना को शुभकामना संदेश देने का लगा हुआ है तांता

सैफ अली खान और करीना पहले से ही चार साल के बेटे तैमूर के माता-पिता हैं। करीना को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने नॉर्मल डिलीवरी से बेटे को जन्म (Kareena Kapoor Second Baby News in hindi) दिया। इस खबर के बाद बॉलीवुड हस्ती, उनके सहयोगी, दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर लगातार दंपति को शुभकामना संदेश दे रहे हैं। बता दें कि करीना कपूर खान की डिलीवरी डेट 15 फरवरी थी, लेकिन लेबर पेन ना उठने के कारण सैफ और उनके परिवार वालों ने इंतजार करना ही जरूरी समझा, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि सिजेरियन डिलीवरी हो। सैफ और करीना की शादी वर्ष 2012 में हुई थी और तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था।

बहन करिश्मा कपूर ने भी शेयर की इंस्टाग्राम पोस्ट

करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में फिर से चाची बनने के बारे में अपनी उत्तेजना व्यक्त की है। करिश्मा ने एक बेहद पुरानी तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में रणधीर कपूर की गोद में एक नवजात शिशु है, जो करीना कपूर हैं और पिक में करिश्मा कपूर भी खड़ी हैं। यह बेहद ही प्यारी तस्वीर है।

पोस्ट के कैप्शन में करिश्मा (Karishma kapoor) ने लिखा है, "यह मेरी बहन है, जब वह पैदा हुई थी और अब एक बार फिर से वह खुद मम्मी बन गई है!! और मैं फिर से मौसी बन गई हूं, बहुत उत्साहित हूं। #Goodwishes #congratulations #onlylove।

करीना की डिलीवरी (Kareena kapoor delivery) के बाद मां बबीता कपूर, पिता रणधीर कपूर, बहन करिश्मा कपूर, और तैमूर हॉस्पिटल करीना से मिलने गए। एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने दोबारा से नाना बनने की खुशी जाहिर की, साथ ही बड़े भाई तैमूर के रिएक्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा, तैमूर अपने छोटे भाई को देखकर काफी खुश है।

करीना कपूर बनीं दूसरी बार मां, जानें 40 की उम्र में पोस्ट डिलीवरी खुद को जल्दी रिकवर करने के लिए क्या करना चाहिए

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.