सैफ-करीना करने जा रहे 'कोरोनियल बेबी' का स्वागत, जानें किन बच्चों को दिया जा रहा है यह है नाम

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 2 दिन पहले ही घोषणा की कि, जल्द ही वे अपने परिवार में नये सदस्य का स्वागत करने वाले हैं। गौरतलब है कि करीना और सैफ का दूसरा बच्चा एर , 'कोरोनियल बेबी' होगा। ठीक ऐसी ही घोषणा सुपरमॉडल गिगी हदीद और रैपर निकी मिनाज भी कहा। तो वहीं,  भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच ने भी कोरोनोनियल बेबी के जल्द आगमन की बात की।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 14, 2020 10:52 AM IST

Kareena Kapoor Pregnancy:  करीना कपूर खान दोबारा मां बनने वाली हैं। बॉलीवुड के स्टार कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 2 दिन पहले ही घोषणा की कि, जल्द ही वे अपने परिवार में नये सदस्य का स्वागत करने वाले हैं। गौरतलब है कि करीना और सैफ का दूसरा बच्चा एर , 'कोरोनियल बेबी' होगा। ठीक ऐसी ही घोषणा सुपरमॉडल गिगी हदीद और रैपर निकी मिनाज भी कहा। तो वहीं,  भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच ने भी कोरोनोनियल बेबी के जल्द आगमन की बात की।

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि कोरोनियल बेबी क्या होता है। पइससे पहले कि आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचे हम आपको बता दें कि इसका संबंध गर्भवती महिलाओं में चिकित्सा की किसी नई स्थिति से संबंधित नहीं है बल्कि इस शब्द का अर्थ उन बच्चों से लगाया जाता है जिनका जन्म कोरोना काल में जारी लॉकडाउन और आइसोलेशन के दौर में हुआ है।

क्या है कोरोनियल बेबी?

दरअसल, अर्बन डिक्शनरी डॉट कॉम के अनुसार, साल 2020 में आई महामारी ने दुनिया भर के लोगों को आईसोलेशन में रहने को मजबूर कर दिया, जो बदले में उत्प्रेरण का कारण बना जिसे कोविड थस्र्ट के नाम से जाना गया। यानि कि एक ऐसी पीढ़ी की जन्म दर में वृद्धि हो रही है जिसे 'कोरोनियल्स' के नाम से जाना जाता है।  बुधवार को सैफ और करीना ने जब अपने परिवार में नए सदस्य के जुड़ने का ऐलान किया तब जाकर देश में लोगों का सामना इस अनौपचारिक शब्द से हुआ।

क्यों कहा जा रहा है इन बच्चों को कोरोनियल ?

यह शब्द उन महिलाओं के बच्चों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा , जिन्होंने ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगाए गए  लॉकडाउन में गर्भ धारण किया है। इन सभी बच्चों को कोरोनियल नाम दिया गया है। अनुमान है कि ऐसे ज़्यादातर बच्चों का जन्म दिसंबर 2020 या जनवरी 2021 तक होगा। इस अवधि में जन्म ले रहे बच्चों को कोविड-किड्स और कोरोनियल बेबीज़ के तौर पर संबोधित किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source