Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान फरवरी में देंगी दूसरे बेबी को जन्‍म, पति सैफ ने किया है ये खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने दूसरे बेबी को फरवरी महीने में जन्म देने वाली हैं। पति सैफ अली खान ने इस बात को कन्फर्म किया है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 28, 2021 1:55 PM IST

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान (Bollywood Actress Kareena Kapoor Khan) फरवरी में दूसरे बेबी को डिलीवर (Kareena Delivery) करेंगी। एक्‍टर और करीना के पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने इस बात का कन्‍फर्म किया है कि उनका दूसरा बेबी फरवरी में आने वाला है। सैफ का कहना है कि वो और उनकी पूरी फैमली दूसरे बेबी को लेकर बहुत एक्‍साइटिड हैं और बेबी के आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वह प्रेगनेंसी को बहुत कैजुअली ले रहे हैं।

बता दें कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने पिछले साल यह कहकर सभी को हैरान कर दिया था कि वो फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्‍टर पहले से ही 4 साल के बेबी (तैमूर अली खान) के पेरेंट्स हैं।

kareena-kapoor-khan

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने फिल्‍मफेयर संग बातचीत में कहा कि उनका दूसरा बेबी (Second Baby) अगले महीने यानि कि फरवरी में आने वाला है। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि वो लोग दूसरे बेबीको लेकर बिल्‍कुल भी घबराए नहीं हुए हैं। लेकिन उन्‍होंने कहा कि दूसरा बेबी आना एक बड़ी जिम्मेदारी है।

पहली प्रेगनेंसी से बहुत अलग होती है दूसरी प्रेगनेंसी

करीना कपूर खान टॉप सेलेब्रिटी है इसलिए उनका प्रेगनेंसी के दौरान नॉर्मल रहना जायज है। लेकिन एक आम महिला को दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान कुछ खास बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। आपको यह भी बता दें कि जब कोई महिला दूसरी बार मां बनती है तो पहली प्रेगनेंसी की तुलना में पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि पहली डिलीवरी के दौरान मांसपेशियों में पहले ही खिंचाव आ जाता है। ऐसे में दूसरी प्रेगनेंसी में पेट की मांसपेशियां कम प्रतिरोधी होती हैं और शिशु के बढ़ने के साथ पेट जल्‍दी बाहर आ जाता है।

second pregnancy

पहले बेबी को न करें इग्‍नोर

कई बार परेंट्स और पूरी फैमिली दूसरे बेबी के आने पर जाने अनजाने में पहले बेबी को इग्‍नोर कर देते हैं, जो कभी नहीं करना चाहिए। इससे बच्‍चों का आत्‍मविश्‍वास कम होने लगता है और वो ऑटिज्‍म का शिकार हो सकते हैं। दूसरे बेबी के साथ ही आपको पहले बेबी को भी समय देना चाहिएऔर उसकी केयर भी पहले की तरह करनी चाहिए।