करीना कपूर बनीं दूसरी बार मां, जानें 40 की उम्र में पोस्ट डिलीवरी खुद को जल्दी रिकवर करने के लिए क्या करना चाहिए

Kareena Kapoor Pregnancy News: 40 की उम्र में करीना कपूर दूसरी बार मां बन चुकी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस उम्र में डिलीवरी के बाद शरीर थोड़ा कमजोर हो जाता है, ऐसे में पोस्ट डिलीवरी जल्दी रिकवर करने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रखें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 21, 2021 3:34 PM IST

Kareena Kapoor Pregnancy News Hindi: करीना कपूर (Kareena kapoor) के परिवार, उनके फैंस, बॉलीवुड के अन्य सेलिब्रटीज का इंतजार खत्म हुआ। करीना कपूर ने आज (21 फरवरी) को सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपने दूसरे बच्चे (बेटे) को जन्म दिया। खबर की पुष्टि करते हुए करीना की चचेरी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "बधाई हो बेबो और सैफ। हैशटैगइट्सएबॉय।" एक के बाद एक कई बॉलीवुड हस्तियों ने करीना और सैफ अली को ट्वीट करके बधाइयां दे रहे हैं। फिल्मकार सुभाष घई ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरी तरफ से और मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड में सभी की ओर से करीना और सैफ को बच्चे के आने की खुशी में हार्दिक बधाई, जिसने सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। सैफ (Saif Ali Khan) और करीना (Kareena kapoor pregnancy news) के साथ मेरी दुआ और मेरा आशीर्वाद है। खूब सारा प्यार।" बता दें कि अगस्त में करीना कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। फिलहाल, करीना अभी हॉस्पिटल में ही हैं, क्योंकि डिलीवरी के बाद रिकवर होने में थोड़ा वक्त लगता है। यदि आपकी भी डिलीवरी आज ही हुई है और शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर रही हैं, तो कुछ पोस्ट-डिलीवरी रिकवरी टिप्स (Post Pregnancy Tips) को जरूर फॉलो करें खासकर तब, जब आपकी उम्र 40 के पार हो....

kareena kapoor pregnancy news in hindi करीना की चचेरी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "बधाई हो बेबो और सैफ।

नई मॉम के लिए पोस्ट-डिलीवरी रिकवरी क्यों है जरूरी

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी दोनों ही आसान नहीं है। चाहे आप पहली बार मां बनें या फिर दूसरी-तीसरी बार। 40 वर्ष की उम्र में करीना कपूर दूसरी बार मां (Kareena kapoor second baby) बनी हैं। कई बार अधिक उम्र होने पर भी डिलीवरी लेट हो जाती है और पोस्ट-डिलीवरी शारीरिक रूप से स्ट्रॉन्ग और स्वस्थ होने में समय लग जाता है। बच्चे के जन्म के बाद मां का सारा समय उसी की देखभाल में चला जाता है और वे खुद के प्रति ख्याल नहीं रख पाती हैं। पर, आपको अपनी मातृत्व (Motherhood) को एन्जॉय करना है, तो नीचे बताई गई बातों को ध्यान में (post delivery recovery tips) रखें....

डिलीवरी के बाद 6 सप्ताह पोस्टपार्टम पीरियड कहलाता है

बच्चे को जन्म देने के बाद भी आपको अपना ख्याल एक से डेढ़ महीना (Postpartum Delivery Care) रखना होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि शरीर बच्चे के जन्म देने के दौरान कई तरह की तकलीफों से गुजरता है। शारीरिक रूप से कमजोरी रहती है। ऐसे में नॉर्मल डिलीवरी होने पर भी महिलाओं को अपने शरीर का खास ध्यान देना चाहिए।

जितना हो सके करें आराम

बच्चे को जन्म देने के बाद आपको भरपूर आराम करना चाहिए, इसलिए जितना हो सके नींद लें। इससे हीलिंग प्रॉसेस बढ़ जाएगी। इससे थकान दूर होगी। जब भी आपका बेबी सो रहा हो, तो आप भी सारे काम छोड़कर सो जाएं, क्योंकि बच्चे के जगे होने से आपको आराम करने का एक पल भी नहीं मिलेगा।

परिवार से मदद लें

ये समय सारे काम खुद से करने का नहीं है। अपने परिवार और दोस्तों से मदद लें। इससे आपको आराम करने का अधिक समय मिल सकेगा और आप जल्दी रिकवर कर पाएंगी। (Kareena Kapoor Pregnancy News Hindi)

डाइट का रखें खास ख्याल

बच्चे को जन्म देने के बाद अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। आप संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करें। साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन की मात्रा अपनी डाइट में अधिक शामिल करें। पानी खूब पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रह सके। कैफीन और जंक फूड के सेवन से बचें, क्योंकि आप ब्रेस्टफीड कराएंगी, तो ये चीजें बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

हल्के एक्सरसाइज करें

जब आप हॉस्पिटल से घर आ जाएं, तो एक सप्ताह के बाद हल्के एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करना शुरू कर सकती हैं। एक्सरसाइज करने का ये मतलब नहीं कि आप जिम जाने लगें। थोड़ी देर के लिए हल्के एक्सरसाइज करें। घर की छत पर टहलें। यदि आपको किसी भी तरह की समस्या या थकान महसूस हो, तो एक्सरसाइज करना बंद कर दें। रेगुलर एक्सरसाइज करने से आप पहले की तरफ दोबारा से ऊर्जा से भरपूर हो उठेंगी।

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर ने दिया बेटे को जन्‍म, पटौदी खानदान में फिर गूंजी किलकारियां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.