प्रेग्नेंसी के 5वें महीने में करीना कपूर हैं तन-मन से स्ट्रॉन्ग, आप भी गर्भावस्था के 20वें हफ्ते में बरतें ये सावधानियां

एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक अपडेट साझा किया है। करीना की प्रेग्नेंसी का यह पांचवां महीना चल रहा है और वह तन-मन से मजबूत होती जा रही हैं। अपने पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, "पांच महीने हो रहे हैं और मैं स्ट्रॉन्ग बनती जा रही हूं।" अपने इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, "पांच महीने हो रहे हैं और स्ट्रॉन्ग बनती जा रही हूं। हैशटैगकाफ्तानसीरीज जारी है।"

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 3, 2020 10:05 PM IST

Kareena kapoor khan pragnant: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena kapoor khan in hindi) दोबारा मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक अपडेट साझा किया है। करीना की प्रेग्नेंसी का यह पांचवां महीना चल रहा है और वह तन-मन से मजबूत होती जा रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी एक तस्वीर में करीना किसी पार्क में बैठी धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं।

अपने इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, "पांच महीने हो रहे हैं और स्ट्रॉन्ग बनती जा रही हूं। हैशटैगकाफ्तानसीरीज जारी है।" करीना की इस तस्वीर को उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 12 अगस्त को करीना और उनके पति व अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपने परिवार में शामिल हो रहे एक और नए सदस्य का ऐलान किया था।

View this post on Instagram

5 months and going strong 💪🏻 PS : The #KaftanSeries continues 🤭

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

दोनों ने जारी अपने एक बयान में कहा था, "हमें यह ऐलान करते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि हम अपने परिवार में एक नए सदस्य के जुड़ने की उम्मीद (Kareena kapoor khan pragnant in hindi) कर रहे हैं!! हमारे सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार व समर्थन के लिए उनका धन्यवाद।" सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की थी। 20 दिसंबर, 2016 को इनके बेटे तैमूर पैदा हुए। अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में करीना फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी, जो अंग्रेजी फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रूपांतरण है।

फिर मां बनने वाली हैं करीना कपूर खान, दूसरी बार प्रेग्नेंट हों तो इन 5 बातों का रखें खास ख्याल

दूसरी प्रेगनेंसी से पहले करीना कपूर की डायट थी ऐसी, रुजुता दिवेकर ने शेयर किया करीना का प्री-प्रेगनेंसी डायट प्लान