Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान दूसरी बार प्रेगनेंट हैं। नवाब परिवार में जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। जिस तरह करीना कपूर ने अपनी पहली प्रेगनेंसी को पूरी तरह से इन्ज्चॉय किया था उसी तरह वह अपनी दूसरी प्रेगनेंसी में भी काफी एक्टिव और दिख रही हैं। हाल ही में करीना कपूर की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें करीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। करिश्मा ने बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें करीना एक कुर्सी पर बैठकर अपना मैकअप कर रही हैं और बेबी बंप फ्लांट कर रही हैं।
खबर है कि करीना और करिश्मा दोनों बहनें एक प्रोजेक्ट में साथ काम कर रही है। करिश्मा ने इसके कैप्शन में लिखा, “बहन के साथ काम करने हमेशा अच्छा रहता है।” बहनों ने हालांकि यह नहीं बताया कि वे किसके लिए शूट कर रही हैं। बता दें कि इस तस्वीर में लोगों का ध्यान करीना के बेबी बंप पर ज़्यादा है। एक यूजर ने करीना के पोस्ट पर मजाकिया अंदाज़ में लिखा- ‘छोटा सैफ आने वाला है’। इससे अलग हम आपको यह भी बताना चाहते हैं कि दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान एक महिला को कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। कई बार कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो पहली प्रेगनेंसी में नहीं करनी पड़ती है लेकिन दूसरी प्रेगनेंसी में उनका खास ख्याल रखना पड़ता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें-
1. ज्यादातर महिलाएं पहले गर्भधारण के बाद कुछ दवाइयों का सेवन करती है, जो दोबारा गर्भधारण करने में मुसीबत बन सकती हैं। इसलिए दूसरी प्रेगनेंसी में कोई भी दवाई लेने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
2. ज्यादातर महिलाएं पहले गर्भधारण के बाद कुछ दवाइयों का सेवन करती है, जो दुबारा गर्भधारण करने में मुसीबत बन सकती हैं। इसलिए कोई भी दवाई लेने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
3. प्रेग्नेंट होने के लिए महिला का सही वजन होना काफी जरूरी होता है। अगर आपका वजन कम है तो डाक्टर से बीएमआई बढ़ाने के सुरक्षित उपायों के बारे में बात करें।
4. गर्भधारण करने से पहले महिला डॉक्टर से मिलें। और अपनी मेडिकल हिस्ट्री पर बात करें। यदि कोई परेशानी हो तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें।
5. अक्सर पहले गर्भधारण के बाद महिलाओं का दिनचर्या बदल जाती है। इसके कारण महिलाओं का वजन बढ़ जाता है और यह समस्या दुबारा गर्भधारण में दिक्कत करता है।
6. पीरियड्स के दूसरे हफ्ते में ओवूलेशन पीरियड्सके दौरान शारीरिक संबंध बनाने पर गर्भधारण होता है। लेकिन पहली प्रेगनेंसी के बाद ओवूलेशन का समय अनियमित हो जाता है। इसके कारण महिलाओं को दुबारा गर्भधारण करने में दिक्कत होती है।
7. दूसरी बार मां बनना आपके लिए थोड़ा आसान हो सकता है। क्योंकि आप पहले ही इसका इनुभव कर लेती है। जिससे आपको तनाव कम होता है और आप चीजों को अच्छे से मैनेज कर पाती हैं।