Kajal Agrawal Pregnancy: प्रेगनेंसी में आराम करने के लिए काजल अग्रवाल इस्तेमाल करती हैं प्रेगनेंसी पिलो, जानें इस तकिए के इस्तेमाल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

गर्भावस्था में बढ़ती थकान के बीच काजल अग्रवाल ने खुद को रिलैक्स्ड रखने का एक अच्छा तरीका भी अपनाया है जिसके बारे में उन्होंने अपने फैंस को भी बताया। (Kajal Agrawal Pregnancy Tips)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 30, 2022 12:53 PM IST

Kajal Agrawal Pregnancy Tips: बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी प्रेगनेंसी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। प्रेगनेंसी के दौरान एक्सरसाइज करनी हो या ग्लैमरस फोटो शूट कराना हो, काजल अग्रवाल हर लिहाज से अपने फैंस को चौंका रही हैं।  काजल अग्रवाल ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि उन्हें प्रेगनेंसी के पहले ट्राईमेस्टर में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, अभिनेत्री प्रेगनेंसी के दौरान अपना खास ख्याल भी रख रही हैं और साथ ही साथ आराम का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। गर्भावस्था में बढ़ती थकान के बीच काजल ने खुद को रिलैक्स्ड रखने का एक अच्छा तरीका भी अपनाया है जिसके बारे में उन्होंने अपने फैंस को भी बताया। (Kajal Agrawal Pregnancy Tips In Hindi)

 थकान और दर्द से राहत के लिए काजल अग्रवाल ने अपनाया यह तरीका

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह आराम करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में काजल को प्रेगनेंसी पिलो के साथ आराम करते देखा जा रहा है।तस्वीरें देखकर समझा जा सकता है कि प्रेगनेंसी पिलो काजल के लिए कितना फायदेमंद साबित हुआ है। अभिनेत्रियों ने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, 'मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान जो मेरा सबसे प्यारा दोस्त बना उससे मिलवाती हूं आप सबको। यह है मेरा प्रेग्नेंसी पिलो जो मेरी गर्दन, कंधे और पीठ में होने वाले दर्द जैसी छोटी-मोटी और कॉमन प्रेगनेंसी प्रॉब्लम्स से मुझे आराम दिलाता है। इसके साथ ही पेट  एसिड रिफ्लेक्स की समस्या को भी कम करने में मदद करता है और इसपर नींद भी अच्छी आती है। इसे पिलो के सहारे मैं आराम से सो पाती हूं, लेट भी सकती हूं और काम भी बहुत आसानी से कर लेती हूं। यह प्रेगनेंसी पिलो हमेशा ही ज़रूरी सपोर्ट देता है और मेरे लिए सबसे आरामदायक स्थिति बनाता है।'

काजल की इन तस्वीरों को देखकर सबका ध्यान उनके चेहरे पर नजर आ रहे ग्लो पर जाता है। प्रेगनेंसी ग्लो से काजल का चेहरा दमक उठा है और वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि, बॉलीवुड में सिंघम और बेबी जैसी फिल्मों में काम करनेवाली काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी। कुछ महीने पूर्व गौतम ने काजल की प्रेगनेंसी के बारे में घोषणा की थी और उसके बाद से ही काजल अपनी प्रेगनेंसी से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर भेजती रहती हैं।

प्रेगनेंसी पिलो इस्तेमाल करने के फायदे

प्रेगनेंसी में पेट बढ़ने के साथ गर्भवती महिलाओं को लेटने और सोने में असुविधा होती है। जैसा कि प्रेगनेंसी के दौरान सही मुद्रा में लेटना महत्वपूर्ण है ऐसे में खराब पोस्चर या गलत मुद्रा में सोने से पेट पर दवाब पड़ सकता है। ऐसे में महिलाओं को प्रेगनेंसी पिलो या मैटरनिटी पिलो के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंसी पिलो का इस्तेमाल करने से प्रेगनेंट महिलाओं को इस प्रकार के फायदे हो सकते हैं।

  • नींद न आने की समस्या से मिलती है राहत। सोते समय होनेवाले दर्द और तकलीफ से राहत मिलती है और स्लीप क्वालिटी भी सुधरती है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले बदन दर्द, पीठ दर्द और पैरों के दर्द से आराम मिलता है।
  • शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source