प्रेगनेंसी में पौष्टिक आहार लेना है जरूरी, जानें इन दिनों कैसा हो आपका डायट चार्ट

गर्भवती मां को अपनी पोषण की जरूरतों का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि उसमें विटामिन और मिनरल्स की कमी न हो जाए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 6, 2018 11:27 AM IST

अच्छे पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 1 से 7 सितम्बर के बीच राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। गर्भावस्था ऐसा समय है जब मां को बहुत अच्छे पोषण की जरूरत होती है। इस दौरान सही पोषण बच्चे के विकास और मां के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी है। गर्भवती मां को अपनी पोषण की जरूरतों का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि उसमें विटामिन और मिनरल्स की कमी न हो जाए। कई स्वास्थ्य विनियामक संस्थाओं ने गर्भधारण की विभिन्न अवस्थाओं में महिलाओं के पोषण के लिए कुछ दिशानिर्देश निर्धारित किए हैं। इस दौरान सही डायट चार्ट बनाना और उसका पालन करना जरूरी है। अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंट, न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. प्रियंका रोहतगी ने कुछ सुझाव दिए हैं। अगर आप गर्भवती हैं, तो आप इन सुझावों पर जरूर अमल करें और उसी के अनुसार अपनी डायट चार्ट बनाएं।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंट महिलाएं पिएंगी चुकंदर की चाय, तो होंगे ये फायदे

गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर को सामान्य से ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। गर्भावस्था के दौरान आप जो भी आहार लेती हैं, उससे न केवल आपके शरीर को पोषण मिलता है, बल्कि आपके पेट में पल रहे बच्चे का भी विकास होता है। हर दिन के साथ आपकी मैक्रो एवं माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की जरूरत बढ़ती जाती है।

हर ग्रुप का भोजन अपने आहार में शामिल करें

आपको हर ग्रुप का भोजन अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इससे आपके लिए यह ध्यान में रखना आसान हो जाता है कि आप क्या खा रही हैं। ज़रूरी है कि हर भोजन में कम से कम तीन ग्रुप संतुलित मात्रा में शामिल हों। जंक फूड के सेवन से बचें क्यों इससे बेवजह आपका वज़न बढ़ेगा और पोषक पदार्थों की कमी होगी।

इसे भी पढ़ें-  प्रेगनेंसी में यात्रा पर जाने से पहले, रखें इन बातों का खास ख्याल

आपका वजन स्वस्थ और सही तरीके से बढ़ना चाहिए

आमतौर पर हमारे देश में गर्भावस्था के दौरान ऐसा खाना खाने की सलाह दी जाती है, जो बहुत सारे घी में बना हो। हालांकि, इस तरह के आहार के अपने फायदे हैं, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। नहीं तो वजन तेजी से बढ़ता है और बच्चे के जन्म के बाद वज़न कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस दौरान सक्रिय रहें और सेहतमंद आहार लें।

healthy eating in pregnancy 1 विटामिन और मिनरल्स के लिए फलों और सब्जियों का सेवन करें। © Shutterstock

आपके आहार में सभी समूहों के पोषक पदार्थ शामिल हों

कार्बोहाइड्रेट- जो हमें साबुत अनाज जैसे गेंहू, चावल, जौ आदि से मिलता है।

प्रोटीन- जो दालों, फलियों, सेम, दूध एवं दूध के उत्पादों, मेवों, अंडे, मीट में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में इन पांच बातों का रखेंगी ख्याल, तो हेल्दी होगा बेबी

विटामिन और मिनरल्सः फलों और सब्जियों में एंटी-ऑक्सीडेंट, पानी, वसा में घुले विटामिन और आवश्यक मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये फाइबर के भी अच्छे स्रोत हैं।

डेयरी उत्पाद- जैसे दूध, दही, चीज आदि कैल्शियम और विटामिन डी के स्रोत हैं।

इसे भी पढ़ें- मानसून में सेहत न होंने दें खराब, यू रखें प्रेगनेंट महिलाएं अपना ख्याल

अपनी भूख को प्रबंधित करें

गर्भावस्था के दौरान महिला को बहुत ज्यादा भूख लगती है और ज्यादातर महिलाएं भूख लगने पर जंक फूड और अस्वास्थ्यप्रद आहार खाना चाहती हैं। ऐसे भोजन में कार्बोहाइड्रेट, वसा तो भरपूर मात्रा में होते हैं लेकिन पोषक पदार्थों की कमी होती है। ऐसे में अपने आहार पर ध्यान देना जरूरी है। दिन में 2-3 बार भरपेट खाने की बजाय कम मात्रा में बार-बार खाएं। इससे पाचन की समस्या भी नहीं होगी। इसके अलावा नियमित रूप से थोड़ा बहुत व्यायाम करें, जिससे शरीर में हॉर्मोंस का संतुलन बना रहेगा और आप गर्भावस्था के दौरान फिट और चुस्त बनी रहेंगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source