... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 31, 2017 3:05 PM IST
गर्भावस्था में महिलाओं को त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को झेलना पड़ता है। इस दौरान उन्हें मुंहासे, स्ट्रेच मार्क, पिग्मेंटेशन आदि का खतरा होता है। बेशक आप बाजार में उपलब्ध ऑइंटमेंट या क्रीम के जरिए इन समस्याओं से राहत पा सकती हैं लेकिन इस अवस्था में इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल एक हद तक ही सही होता है।
गर्भावस्था में मुंहासों से ऐसे पाएं राहत
अगर आप गर्भावस्था से पहले मुंहासे से निपटने के लिए आइसोटोनेटिन वाली ओरल दवाएं या रेटिनॉयड वाले क्रीम का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि इन दोनों तत्वों से गर्भ को नुकसान हो सकता है। इस दौरान आप स्किन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय भी ट्राई कर सकते हैं।
ऐसे बनाएं फेस पैक
प्रेगनेंसी के दौरान ऑयलनेस कम करने और मुंहासों का खतरा कम करने के लिए आप मुल्तानी मिटटी का फेस पैक भी इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाला यह एक बेहतर और सुरक्षित उपाय है। नैचुरल फेसपैक बनाने के लिए पानी या दूध में पपीता के पत्ते के पाउडर, ऐलोवेरा जेल, हल्दी पाउडर, गुलाब का पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद इसे आराम से स्क्रब करें। यह एक ब्लीच की तरह काम करता है और यह कठोर नहीं होता है। यह चेहरे से ऑयल और गंदगी को साफ करता है जिससे आपको मुंहासे का खतरा कम होता है। यह चेहरे की डेड स्किन को रिमूव करता है और चेहरे पर ग्लो लाता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। इसे नियमित रूप से लगाने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है और चेहरे से ऑयल साफ होता है।
इस बात का रखें ध्यान
मुल्तानी मिट्टी का बहुत अधिक इस्तेमाल करने से आपकी स्किन ड्राई हो सक्ति है इसलिए स्किन को हेल्दी रखने के लिए किसी अच्छे मॉश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ- (Inputs are taken from the book Garbhasanskar by Dr Vikram Shah and Dr Geetanjali Shah)