Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीना चाहिए? जानिए, फायदे और नुकसान

प्रेग्नेंसी में जितना जरूरी है हेल्दी और पौष्टिक डायट लेना, उतना ही आवश्यक है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। जब आप नॉर्मल वाटर के साथ-साथ पूरे दिन दो-तीन गिलास गर्म पानी पिएंगी, तो सेहत को कई लाभ होंगे। जानें, प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

क्या प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीना चाहिए? जानिए, फायदे और नुकसान
Woman taking birth control pill.

Written by Anshumala |Updated : October 10, 2020 8:46 PM IST

Benefits of Drinking Warm Water in Pregnancy: गर्भावस्था (Pregnancy) के दिनों में एक प्रेग्नेंट लेडी को अपनी दिनचर्या से लेकर अपने खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है, ताकि इसका पॉजिटिव असर गर्भ में पल रहे शिशु को भी हो। प्रेग्नेंसी में जितना जरूरी है हेल्दी और पौष्टिक डायट का सेवन करना, उतना ही जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना। ऐसे में सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है।पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहने के साथ ही ऊर्जा से भी भरपूर रहता है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यदि आप नॉर्मल वाटर के साथ ही पूरे दिन दो-तीन गिलास गर्म या गुनगुना पानी (Hot water benefits) पिएंगे, तो सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। जानें, प्रेग्नेंसी के दिनों में गर्म पानी पीने से क्या-क्या (Is It Safe To Drink Hot Water During Pregnancy in hindi) से लाभ होते हैं।

1.पाचन तंत्र को रखे हेल्दी

प्रेग्नेंसी में आप नॉर्मल पानी तो खूब पीती होंगी, लेकिन एक-दो गिलास गर्म या गुनगुना पानी भी पीकर देखिए। इससे गर्भावस्था में होने वाली पाचन तंत्र संबंधित समस्याओं से आप बची रहेंगी। शरीर के सारे टॉक्सिन पदार्थ पेशाब के जरिए बाहर निकल जाएंगे। प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ने से पाचन तंत्र में फैट भी जमा होने लगता है। गर्म पानी पीने (Benefits of Drinking Warm Water in Pregnancy) से आप फैट बनने की समस्या से बची रहेंगी।

2.शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए

गर्म पानी पीने से रक्त शिराओं (Blood veins) का प्रसार होता है। शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। जब ब्लड सर्कुलेशन सही होता है, तो शरीर के प्रत्येक अंगों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा पहुंचती रहती है।

Also Read

More News

3.ऊर्जा का स्तर कभी ना हो कम

गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाएं थकान का अनुभव करती हैं। दरअसल, इन दिनों शरीर में कई तरह के हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते हैं। गर्म पानी (Drinking Hot water in pregnancy) पिएंगी, तो शरीर से टॉक्सिन आसानी से बहर निकलते हैं। इससे मांसपेशियां और तंत्रिकाएं एक्टिव हो जाती हैं, जिससे थकान महसूस नहीं होती है।

4.कब्ज की समस्या से नहीं होंगी परेशान

गर्भावस्था में कई महिलाओं को कब्ज की शिकायत रहती है। ऐसा कम पानी पीने से भी होता है। इन दिनों कब्ज से छुटकारा पाने के लिए हर दिन खासकर रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी पिएं। आप सुबह उठने के बाद भी सबसे पहले एक कप गर्म या हल्का गुनगुना पानी पी लेंगी, तो बाउल मूवमेंट्स सही हो जाएगा। इससे पाचन तंत्र हेल्दी और आंतें भी साफ रहती हैं।

प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीते समय बरतें सावधानियां

1 गर्भावस्था के दौरान बहुत अधिक गर्म पानी पीने से बचें। हल्का गर्म पानी ही पिएं।

2 दिनभर में 8 से 10 गिलास सादा पानी हर प्रेग्नेंट लेडी को पीना चाहिए। (Benefits of Drinking Hot Water in Pregnancy)

3 एक दिन में 2 से 3 गिलास से अधिक गर्म या गुनगुना पानी ना पिएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाए बर्थ कंट्रोल पैच, जानें यूज करने का सही तरीका, फायदे और नुकसान

About the Author

... Read More