... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 28, 2017 3:51 PM IST
मेरी बहन 30 साल की है और उसे जेस्टेशनल डायबिटीज है। डॉक्टर की सलाह से उसका दवाइयां और डायट शुरू है। मगर मैं जानना चाहता हूं की ये क्या उसे जेस्टेशनल डायबिटीज से उसे डायबिटीज हो सकता है क्या?
इस सवाल का जवाब दिया है, डॉ. प्रदीप गाडगे, जो गाडगे डायबिटीज सेंटर मुंबई में डाइबेटोलॉजिस्ट है ।
अगर आपको प्रेगनेंसी के दौरान जेस्टेशनल डायबिटीज हुआ है तो प्रेगनेंसी के बाद भी आपको डायबिटीज होने की ज्यादा संभावना है। इसलिये आपको प्रेगनेंसी के दौरान आपका डायट स्ट्रिक्ट होना चाहिये और आपको बार-बार ब्लड ग्लूकोज बार-बार चेक करना होगा। ज्यादातर जेस्टेशनल डायबिटीज के मामलों में प्रेगनेंसी के बाद तुरंत डायबिटीज हो जाता है। अगर आप डॉक्टर का डायट पूरी तरह फोलो करते है, तो आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है। कुछ महिलाओं में प्रेगनेंसी के बाद उनका ब्लड ग्लुकोज लेवल फिर से नॉर्मल हो जाता है। इसलिये डायबिटीज होगा इसकी चिंता करने की कोई बात नहीं है।
मगर कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान जेस्टेशनल डायबिटीज रहता है और प्रेगनेंसी के बाद डायबिटीज हो जाता है। आंकडों के अनुसार 33% जेस्टेशनल डायबिटीज के मरिजों को 5 साल के बाद डायबिटीज होता है। मगर इन औरतों को आगे के जिंदगी में 50% डायबिटीज होने का खतरा हो सकता है। मतलब 3 महिलाएं जिनको जेस्टेशनल डायबिटीज होता है, उनमें से एक महिला को 5 साल में डायबिटीज हो सकता है। और दो महिलाएं जिनको प्रेगनेंसी के दौरान डायबिटीज होता है, उनमें से एक महिला को तुरंत डायबिटीज हो सकता है।
इसलिये ब्लड ग्लुकोज का हमेशा टेस्ट करते रहिये। अगर प्रेगनेंसी के दौरान डायबिटीज का कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लीजिये। नहीं तो आपके पेट में पलते बच्चे की सेहत खतरे में पड़ सकती है।
Read this in English
अनुवादक: Sushantdeep Sagvekar
चित्र स्रोत: Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.