क्या प्रेग्नेंसी में हेयर कलर या हेयर स्पा करवाना सुरक्षित है?

Hair Spa in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में हेयर कलर, हेयर स्पा, केराटिन या स्ट्रेटनिंग करवाने की सोच रही हैं? जानें कौन-से हेयर ट्रीटमेंट्स सुरक्षित माने जाते हैं और किनमें सावधानी जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 3, 2026 12:40 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Anusha Rao P

Hair Color in Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनका असर स्किन, बालों और संपूर्ण हेल्थ पर भी पड़ता है। इस दौरान कई महिलाएं अपने बालों की देखभाल को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूज रहती हैं। मुख्य रूप से उन्हें हेयर कलर, हेयर स्पा, केराटिन या अन्य सैलून ट्रीटमेंट्स को लेकर अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या ये प्रक्रियाएं गर्भावस्था में सुरक्षित हैं?

हैदराबाद में यशोदा हॉस्पिटल्स ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अनुषा राव पी का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट को करवाने से पहले उसके इस्तेमाल होने वाले उत्पादों और उनमें मौजूद केमिकल्स के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

क्या प्रेग्नेंसी में हेयर कलर करवाया जा सकता है?

डॉक्टर कहते हैं कि अब तक हुए अधिकतर स्टडी में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सामान्य मात्रा में इस्तेमाल होने वाले हेयर डाई से गर्भ में पल रहे शिशु को किसी तरह का गंभीर नुकसान होता है। हालांकि, कई एक्सपर्ट प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में कलर करवाने से बचने की सलाह देते हैं।

दरअसल, डॉक्टर का कहना है कि पहली तिमाही में शिशु के महत्वपूर्ण अंगों का विकास हो रहा होता है, ऐसे में इस दौरान अनावश्यक केमिकल एक्सपोजर से बचना बेहतर होता है। इसलिए इन दिनों आपको हेयर कलर से बचना चाहिए। अगर किसी कारण से हेयर कराना जरूरी है, तो कुछ बातों पर ध्यान रख सकते हैं, जैसे-

  • अच्छी तरह हवादार जगह पर ही हेयर कलर करवाएं।
  • स्कैल्प पर लंबे समय तक कलर न लगा रहने दें।
  • अमोनिया-फ्री या कम केमिकल वाले विकल्प चुनें।

क्या प्रेग्नेंसी में हेयर स्पा सुरक्षित है?

डॉक्टर कहते हैं कि नॉर्मल हेयर स्पा, जिसमें सिर की हल्की मसाज, हेयर वॉश और कंडीशनिंग शामिल हो, अधिकांश महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है। यह तनाव कम करने और बालों को पोषण देने में मदद कर सकता है।

हालांकि, हेयर स्पा के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पादों में मौजूद केमिकल्स की जानकारी होना जरूरी है। यदि किसी उत्पाद की गंध बहुत तेज हो या उससे एलर्जी की आशंका हो, तो उसका इस्तेमाल टालना बेहतर हो सकता है।

प्रेग्नेंसी में किन ट्रीटमेंट्स में सावधानी जरूरी है?

प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ हेयर ट्रीटमेंट्स से बचने की जरूरत होती है, जैसे-

  • केराटिन ट्रीटमेंट
  • हेयर स्मूदनिंग
  • हेयर स्ट्रेटनिंग
  • केमिकल रीबॉन्डिंग, इत्यादि।

इनमें फॉर्मल्डिहाइड या अन्य मजबूत रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल हो सकता है। इन प्रक्रियाओं के दौरान निकलने वाले धुएं या वाष्प को सांस के जरिए अंदर लेने की संभावना रहती है। इसलिए गर्भावस्था में ऐसे ट्रीटमेंट्स को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

किन बातों का रखें ध्यान?

  • किसी भी हेयर ट्रीटमेंट से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • तेज गंध वाले उत्पादों से बचें।
  • अगर स्कैल्प पर घाव, खुजली या एलर्जी हो तो ट्रीटमेंट न करवाएं।
  • किसी भी नए उत्पाद का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करवाएं।
  • लंबे समय तक केमिकल्स के संपर्क में रहने से बचें।

Disclaimer : प्रेग्नेंसी के दौरान सामान्य हेयर स्पा और सीमित मात्रा में हेयर कलर करवाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन पहली तिमाही में अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहतर होता है। वहीं केराटिन, स्ट्रेटनिंग और अन्य केमिकल-आधारित ट्रीटमेंट्स को लेकर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। मां और शिशु की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी ब्यूटी ट्रीटमेंट से पहले विशेषज्ञ से परामर्श करना सबसे अच्छा विकल्प है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source