Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या एग फ्रीजिंग महिलाओं के लिए सही विकल्प है?

Kya Freezing Karna Shi Hai: आपने कई महिलाओं को यह कहते सुना होगा कि वह अपने एग्स को फ्रीज करवा रही हैं। लेकिन क्या कोई भी महिला किसी भी उम्र में इस तकनीक का फायदा उठा सकती है? आइए डॉक्टर से जानते हैं।

क्या एग फ्रीजिंग महिलाओं के लिए सही विकल्प है?
VerifiedVERIFIED By: Dr. Rita Bakshi

Written by Vidya Sharma |Published : February 9, 2026 6:23 PM IST

What is Egg Freezing Treatment: आज के समय में बहुत-सी भारतीय महिलाएं करियर बनाने, आत्मनिर्भर होने और सही पार्टनर के इंतजार की वजह से शादी का फैसला थोड़ा आगे बढ़ा रही हैं। यह बिल्कुल स्वाभाविक और समझदारी भरा बदलाव है। लेकिन इसी के साथ उम्र बढ़ने पर फर्टिलिटी को लेकर सवाल और चिंताएं भी सामने आने लगती हैं। ऐसे में कई महिलाएं एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) तकनीक अपना रही हैं। यह एक ऐसी मेडिकल तकनीक है, जो महिलाओं को अपनी फर्टिलिटी को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने का विकल्प देती है, ताकि वे सही समय पर मां बनने का फैसला कर सकें।

यानी कि घर आप 40 की उम्र में मां बनने का प्लान कर रही हैं या अभी प्रेग्नेंसी की कोई प्लानिंग नहीं है तो आप एग फ्रीजिंग चुन सकती हैं। लेकिन कई महिलाएं इस तकनीक के बारे में नहीं जानती हैं। इसलिए इस पर थोड़ा विस्तार से जानने के लिए हमने RISAA IVF की को-फाउंडर और सीनियर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रीता बक्शी से बात की। हमने उनसे पूछा कि क्या 'एग फ्रीजिंग महिलाओं के लिए सही ऑप्शन है?' उन्होंने एग फ्रीजिंग की पूरी ABCD बता दी। जैसे कि यह प्रक्रिया क्या है?, यह किन महिलाओं के लिए सही हो सकती है?, इसकी तकनीक, लागत और सफलता की दर क्या होती है? आदि-आदि ताकि आप सोच-समझकर अपने भविष्य से जुड़ा सही निर्णय ले सकें।

एग फ्रीजिंग क्या है? (What Is Egg Freezing)

Also Read

More News

एग फ्रीजिंग एक मेडिकल तकनीक है, जिसमें महिला के अंडाणुओं (eggs) को उस समय सुरक्षित कर लिया जाता है, जब वे स्वस्थ और अच्छी गुणवत्ता के होते हैं। इस प्रक्रिया में कुछ समय तक दवाइयों की मदद से अंडाणुओं को विकसित किया जाता है, फिर एक छोटी प्रक्रिया द्वारा उन्हें निकालकर बहुत कम तापमान पर फ्रीज कर दिया जाता है, ताकि भविष्य में उनका उपयोग किया जा सके। यह तकनीक खासतौर पर उन महिलाओं के लिए मददगार हो सकती है, जो अभी करियर, स्वास्थ्य या व्यक्तिगत कारणों से गर्भधारण को टालना चाहती हैं।

किन महिलाओं के लिए एग फ्रीजिंग सही विकल्प हो सकता है?

हर महिला की जिंदगी, प्राथमिकताएं और परिस्थितियां अलग होती हैं। इसलिए एग फ्रीजिंग का फैसला भी व्यक्तिगत होता है। आइए देखते हैं किन महिलाओं के लिए एग फ्रीजिंग एक सही और उपयोगी विकल्प हो सकता है।

 महिलाएं कब एग फ्रीज करवा सकती हैं?
इस उम्र की महिलाएं कर सकती हैं एग फ्रीजिंग20 के आखिरी सालों से 30 की शुरुआती उम्र तक अंडाणुओं की गुणवत्ता बेहतर होती है। इसलिए इस समय एग फ्रीजिंग ज्यादा लाभकारी मानी जाती है। 35 साल से पहले इसकी सफलता की संभावना अपेक्षाकृत अधिक रहती है।
मेडिकल नजरियामेडिकली देखें तो जिन महिलाओं को कीमोथेरेपी, रेडिएशन या ऐसे किसी इलाज से गुजरना पड़ रहा हो, जिससे अंडाशयों पर असर पड़ सकता है, उनके लिए एग फ्रीजिंग भविष्य के लिए एक सुरक्षित विकल्प बन सकती है।
लाइफस्टाइल या निजी फैसलेजो महिलाएं करियर, पढ़ाई या निजी लक्ष्यों की वजह से फिलहाल मां बनने का निर्णय टालना चाहती हैं, उनके लिए यह तकनीक भविष्य की योजना बनाने में मदद कर सकती है।
जेनेटिक कारणडॉक्टर के अनुसार जिन महिलाओं के परिवार में जल्दी मेनोपॉज या अंडाणुओं की जल्दी कमी होने का इतिहास रहा हो, उनके लिए एग फ्रीजिंग एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।

एग फ्रीजिंग की पूरी प्रक्रिया क्या है?

महिलाओं को समझने में आसानी हो, इसलिए बता दें कि एग फ्रीजिंग एक सुरक्षित मेडिकल प्रक्रिया है, जो कुछ हफ्तों में पूरी होती है। इसे डॉक्टर की निगरानी में स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से किया जाता है। आइए इसकी पूरी प्रक्रिया को आसान स्टेप्स में समझते हैं-

एग फ्रीजिंग की पूरी प्रक्रिया क्या है?
चरणप्रक्रियाविस्तार
पहला चरणप्रारंभिक जांचसबसे पहले महिला की सामान्य स्वास्थ्य जांच, हार्मोन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं, ताकि एग फ्रीजिंग के लिए शरीर की तैयारी को समझा जा सके।
दूसरा चरणदूसरा चरणकुछ दिनों तक दवाइयां दी जाती हैं, जिससे अंडाशय एक से अधिक अंडाणु विकसित कर सकें।
तीसरा चरणतीसरा चरणइस दौरान अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट के जरिए अंडाणुओं की ग्रोथ पर नजर रखी जाती है।
चौथा चरणचौथा चरणजब अंडाणु पूरी तरह तैयार हो जाते हैं, तब एक छोटी और सुरक्षित प्रक्रिया से उन्हें निकाला जाता है।
पांचवा चरणपांचवा चरण

एग फ्रीजिंग की सफलता की दर कितनी होती है?

एग फ्रीजिंग की सफलता कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे महिला की उम्र, अंडाणुओं की गुणवत्ता, कितने अंडाणु फ्रीज किए गए हैं और भविष्य में उनका उपयोग किस तरह किया जाता है। आमतौर पर कम उम्र में फ्रीज किए गए अंडाणुओं से गर्भधारण की संभावना ज्यादा होती है।

सरल शब्दों में कहा जाए तो, 35 वर्ष से पहले फ्रीज किए गए अंडाणु बेहतर परिणाम देते हैं, जबकि उम्र बढ़ने के साथ सफलता की दर धीरे-धीरे कम हो सकती है। इसलिए एग फ्रीजिंग को “गारंटी” नहीं बल्कि भविष्य के लिए एक बेहतर अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए, और सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी होता है।

एग फ्रीजिंग की लागत

भारत में एग फ्रीजिंग की लागत एक निश्चित संख्या नहीं होती, बल्कि कई फैक्टर्स जैसे शहर, क्लिनिक की प्रतिष्ठा, दवाइयां, टेस्टिंग और storage की अवधि पर निर्भर करती है। आम तौर पर इस प्रक्रिया की कीमत का एक रेंज कुछ इस प्रकार होता है- 

  • एग फ्रीजिंग का एक चक्र: लगभग ₹1,50,000 से ₹2,50,000 के बीच हो सकता है, जिसमें शुरुआती कंसल्टेशन, दवाइयाँ, अंडाणु निकालने और फ्रीज करने की प्रमुख प्रक्रिया शामिल होती है।
  • वार्षिक स्टोरेज शुल्क: जो सालाना लगभग ₹10,000 से ₹30,000 तक हो सकता है, यदि आप अंडाणुओं को कई सालों तक सुरक्षित रखना चाहती हैं।
  • कुल खर्च का अनुमान: अगर आप अंडाणुओं को कई साल तक स्टोर करते हैं तो कुल खर्च करीब ₹2,50,000 से ₹4,00,000 या इससे ऊपर भी हो सकता है।

नोट- यह बताई गई लागत केवल एक सामान्य रेंज है। हर महिला की शारीरिक स्थिति, उम्र और मेडिकल रिपोर्ट अलग होती है, इसलिए सभी जरूरी जांच और टेस्ट करने के बाद ही सही खर्च के बारे में बताया जा सकता है। हम हर किसी के लिए उसकी जरूरत और शरीर के अनुसार पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान तैयार करते हैं, ताकि प्रक्रिया सुरक्षित, प्रभावी और बेहतर परिणाम देने वाली हो।

एग फ्रीजिंग महिलाओं के लिए कैसे मददगार है?

आज की महिलाओं के लिए एक ऐसा विकल्प है, जो उन्हें समय और परिस्थितियों के दबाव से बाहर आकर अपने मातृत्व से जुड़ा फैसला लेने की आजादी देता है। लेकिन यह निर्णय भावनाओं के साथ-साथ सही जानकारी, उम्र, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जरूरतों को ध्यान में रखकर ही लिया जाना चाहिए। किसी भी कदम से पहले विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है, ताकि हर महिला को उसकी बॉडी और लाइफ प्लान के अनुसार सही, सुरक्षित और पर्सनलाइज्ड मार्गदर्शन मिल सके।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।