
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 20, 2024 2:01 PM IST
Medically Verified By:
Coconut During Pregnancy : प्रेग्नेंसी में खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इस दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसका असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। शरीर में हार्मोन को बैलेंस करने के लिए खाना-पीना सही होना चाहिए। इस दौरान कई हेल्दी चीजों को भी खाने से मना किया जाता है। पपीता और पाइनएप्पल जैसे विटामिन सी से भरपूर आहार महिलाओं को खाने से मना किया जाता है। वहीं, कुछ लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या हम प्रेग्नेंसी में नारियल का सेवन कर सकते है? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो इस लेख में हम आपके इस सवाल का जबाव देंगे। आइए जानते इस विषय पर डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं प्रेग्नेंसी में नारियल खा सकते हैं या नहीं?
डायटीशियन का कहना है कि प्रेग्नेंसी में आप नारियल का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिसमें डायट्री फाइबर, पोटैशियम, सोडियम, कैल्शियम इत्यादि शामिल है। इसके साथ-साथ यह आयरन का भी अच्छा सोर्स होता है। इससे आपकी एनीमिया की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है।
प्रेग्नेंसी में नारियल का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। अधिक मात्रा में इसके सेवन से बचना चाहिए। अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इशसे कुछ परेशानी हो सकती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.