Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या गर्भावस्था की पहली तिमाही में सेब खाना है सुरक्षित? जानिए डॉक्टर की क्या है सलाह

Is Apple Good for Pregnancy : प्रेग्नेंसी में सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

क्या गर्भावस्था की पहली तिमाही में सेब खाना है सुरक्षित? जानिए डॉक्टर की क्या है सलाह
Certain essential amino acids necessary for synthesising hormones and tissue repair are found in the proteins we consume through diet, thus increasing our protein needs.
VerifiedMedically Reviewed By:

Written by Kishori Mishra |Updated : September 9, 2024 4:43 PM IST

Is Apple Good for Pregnancy : प्रेग्नेंसी में महिलाओं को स्वस्थ आहार खाने की सलाह दी जाती है। ताकि उनके स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सके। वहीं, हार्मोनल बदलाव की वजह से होने वाली समस्याएं कम हो सके। इसके साथ ही इस दौरान महिलाओं को ऐसे आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हो। हम में से कई लोग जानते हैं कि रोजाना सेब का सेवन करने से स्वास्थ्य की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। लेकिन क्या प्रेग्नेंसी में सेब का सेवन करना सुरक्षित होता है? क्या गर्भावस्था के दौरान सेब खाने से महिलाओं को फायदे होते हैं? आपके इन सवालों के जबाव हम इस लेख में जानेंगे। आइए जानते हैं डॉक्टर से प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सेब खाना सुरक्षित है या नहीं?

क्या कहती हैं डॉक्टर

मदरलैंड हॉस्पिटल की गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. मनीषा सक्सेना का कहना है कि प्रेग्नेंसी में सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आप पहली तिमाही से बिना किसी झिझक के इसका सेवन कर सकते हैं। यह फाइबर का काफी अच्छा सोर्स होता है, जो गर्भावस्था के दौरान होने वाली कब्ज की परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही पाचन को दुरुस्त रख सकता है।

प्रेग्नेंसी में सेब का सेवन करने से होने वाले फायदे - Benefits of consuming apple during pregnancy

इम्यूनिटी करे बूस्ट

सेब का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होते हैं। यह गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं को कम कर सकता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी में महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानी हो सकती है। इन परेशानियों को कम करने के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने में मदद कर सकते हैं, जिससे सामान्य प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्यों को बेहतर किया जा सकता है।

Also Read

More News

पाचन को रखे दुरुस्त

सेब में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है। इसका सेवन करने से आपका पाचन दुरुस्त हो सकता है। यह कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी परेशानियों को कम कर सकता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ब्लोटिंग और कब्ज की शिकायत काफी ज्यादा होती है। इस स्थिति का इलाज करने में सेब काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Also Read : सेब के साथ इन चीजों का सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर को रखे हाइड्रेट

सेब में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो गर्भावस्था के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित हो सकता है। इससे भ्रूण के आस-पास पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ जमा होता है। सेब में मौजूद प्राकृतिक शुगर गर्भावस्था के दौरान थकान से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है।