
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 2, 2018 5:46 PM IST
Our craving for light, cooling and delicious foods rises with the mercury. However, summer also means that the chances of food products going bad and rancid are high! According to a renowned dietician, Niti Desai, here are five kinds of foods that you should eat cautiously to avoid stomach infections during summer, as they get stale quickly.
क्या आपने भी पुरानी हिंदी फ़िल्मों में महिलाओं को इमली और कच्चे आम खाते देखा है? जी हां खट्टा खाने की इच्छा प्रेगनेंसी में काफी आम है। प्रेगनेंसी किसी भी महिला की ज़िंदगी का एक अहम पड़ाव होता है। इस खूबसूरत दौर में महिलाओं को जहां नये अनुभव और अहसास होते हैं वहीं अलग-अलग तरीकों से उनके आसपास के लोग भी उनका ध्यान रखने की कोशिश करते हैं। प्रेगनेंसी में जहां महिलाओं को खाने-पीने से जुड़ी ढेर सारी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं वहीं उन कई परेशानियां भी आती हैं। प्रेगनेंट महिलाओं को कई चीज़ें खाने से उल्टी, गैस और अपच जैसी परेशानियां होती हैं तो वहीं कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें खाने की इच्छा उन्हें बार-बार होती हैं। पानी पूरी से लेकर आइसक्रीम और मिट्टी खाने की भी इच्छा कई महिलाओं को होती है।
हमने बात की कुछ महिलाओं से और जानने की कोशिश की कि क्या उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान कोई अजीब चीज खाने की इच्छा हुई तो उन्होंने क्या कहा वह आप भी जानिए-
1.साबुन खाने की इच्छा
आपको शायद अजीब लगे लेकिन आभा का कहना है कि उन्हें अपनी पहली प्रेगनेंसी के दौरान साबुन खाने की इच्छा होती थी। उन्हें नहाने के साबुन की खूश्बू खूब आकर्षित करती थी। आभा बताती हैं कि उन्होंने खुद को कंट्रोल करने की काफी कोशिश भी लेकिन यह इच्छा इतनी तीव्र थी कि उन्हें एकाध बार साबुन का स्वाद चखना ही पड़ा।
2.दिन रात अमरूद खाने की तलब
29 वर्ष की रेशम जिनकी बेटी अब ढ़ाई साल की हो गयी है अपनी प्रेगनेंसी के दिनों को याद करती हैं और उन्होंने बताया कि प्रेगनेसी के चौथे महीने में अचानक से उन्हें दिन में कई बार अमरूद खाने की इच्छा होने लगी। रेशम के मुताबिक दिन में 5-6 अमरूद तो वो रोज़ाना खाती रहीं और यह अगले कुछ महीनों तक चलता रहा।
3. कोला
40 वर्षीय सरिता से जब हमने प्रेगनेंसी क्रेविंग के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वो करीब 6 महीनों तक ब्लैक कोला और सोडा ड्रिंक्स पीती रहीं। सरिता कहती हैं कि कोला पीने की उनकी इच्छा से वह खुद बहुत डर गयीं थीं भगवान का शुक्र है कि उनकी बच्ची स्वस्थ और सुंदर पैदा हुई।
क्या आपको भी अपनी प्रेगनेंसी के दौरान इसी तरह कुछ अजीब चीज़ें खाने की इच्छा हुई है? अगर हां तो हमें बताएं। अपना जवाब लिखें नीचे कमेंट बॉक्स में।
चित्रस्रोत: Shutterstock.