Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेगनेंसी में HCG लेवल की अहमियत क्या है और लो या हाई एचसीजी लेवल किस तरह के संकेत देते हैं?

पढ़ें एचसीची (HCG) हार्मोन्स से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां जो प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले महिलाओं को पता होनी चाहिए।

प्रेगनेंसी में HCG लेवल की अहमियत क्या है और लो या हाई एचसीजी लेवल किस तरह के संकेत देते हैं?

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 15, 2022 7:01 AM IST

HCG Level's importance in pregnancy:प्रेगनेंसी के लक्षण दिखने के बाद महिलाएं घर में प्रेगनेंसी टेस्ट करती है जिसे HCG हार्मोन टेस्ट भी कहा जाता है। HCG टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल लैब में गर्भवती महिला के ब्लड सैम्पल की टेस्ट करायी जाती है और इस टेस्ट को बीटा-एचसीजी कहते हैं। होम प्रेगनेंसी किट और बीटा-एचसीजी टेस्ट की मदद से एचसीजी (HCG) हार्मोन का लेवल चेक करने की कोशिश की जाती है। एचसीजी या ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन (human chorionic gonadotropin) एक ऐसा हार्मोन है जिसका प्रेगनेंसी में भ्रूण के विकास से सीधा संबंध है। इसका निर्माण प्लेसेंटा द्वारा किया जाता है।

प्रेगनेंसी के दौरान शरीर द्वारा इन हार्मोन्स का उत्पादन किया जाता है जो भ्रूण के विकास में अहम भूमिका निभाता है। प्रेगनेंसी टेस्ट करने पर प्रेगनेंसी कंफर्म करने और प्रेगनेंसी को आगे बढ़ाने के लिए HCG हार्मोन का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस लेख में हम लिख रहे हैं एचसीची हार्मोन्स से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां जो प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले महिलाओं को पता होनी चाहिए। (Why HCG Level's are  important in pregnancy in Hindi)

प्रेगनेंसी में क्यों अहम है HCG हार्मोन? (Importance of HCG Harmons during pregnancy)

Also Read

More News

एचसीजी हार्मोन्स कॉर्पस ल्‍यूटियम (corpus luteum) को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह मैटर्नल एंडोक्राइन सेल्स का एक ग्रुप है। जब एग फर्टिलाइज नहीं हो पाता तब कॉर्पस ल्‍यूटियम तकरीबन 2 सप्ताह की अवधि के बाद वह खराब हो जाता है। वहीं, जब एग फर्टिलाइज हो जाता है और गर्भधारण सफल हो जाता है तो एचसीजी कॉर्पस ल्‍यूटियम को मेंटेन करता है।

एग के फर्टिलाइजेशन के बाद 8-12 दिनों के भीतर HCG हार्मोन गर्भवती महिला के रक्त और यूरीन में पहुंच जाता है और इस तरह प्रेगनेंसी टेस्ट करने के बाद इन हार्मोन्स की मौजूदगी के आधार पर प्रेगनेंसी कंफर्म (ways to confirm pregnancy) की जा सकती है।

एचसीजी टेस्ट की मदद से एचसीजी लेवल का पता लगाया जाता है और उस आधार पर प्रेगनेंसी से जुड़ी कुछ स्थितियों का पता लगाने के प्रयास किए जाते हैं।

इसी तरह प्रेगनेंसी कितनी हेल्दी है और मिसकैरीज या गर्भपात होने की संभावना कितनी है इसका पता भी एचजीसी की मदद से लगाया जा सकता है।

एचसीजी लेवल की मदद से भ्रूण के विकास (development of fetus) की गति को समझने के प्रयास किए जाते हैं।

हाई HCG लेवल या लो HCG लेवल का क्या अर्थ है?

प्रेगनेंसी के शुरूआती 8-11 दिनों में एचसीजी हार्मोन के लो लेवल का पता लगाया जा सकता है। जबकि, प्रेग्‍नेंसी के पहले ट्राईमेस्टर (first trimester of pregnancy) के खत्म होते-होते एचसीजी लेवल बहुत अधिक बढ़ जाता है। जैसे-जैसे प्रेगनेंसी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे एचसीजी लेवल घटने लगता है। आमतौर पर प्रेगनेंट महिलाओं में एचसीजी लेवल या स्तर इस प्रकार होता है-

  • 10 से 25 यू/एल का स्तर लो लेवल की प्रेगनेंसी का संकेत है।
  • 25 यू/एल या अधिक एचसीजी लेवल होने पर प्रेग्‍नेंसी टेस्‍ट पॉजीटिव (positive pregnancy test) आ सकता है।
  • जबकि, पीरियड मिस होने के बाद के 7वें सप्ताह के बाद टेस्ट करने पर एचसीजी लेवल 200 से 32,00 यू/एल तक हो सकता है।

हाई लेवल HCG क्या दर्शाता है?

  • एक से अधिक भ्रूण (multiple pregnancy) की उपस्थिति का पता लगाने का तरीका है यह। जब एचजीसी लेवल अधिक हो तो इसका अर्थ यह होता है 2 या उससे अधिक बच्चे गर्भ में पल रहे हैं।
  • मोलर प्रेग्‍नेंसी (Molar Pregnancy) का रिस्क भी हाई एचसीजी लेवल की मदद से समझा जा सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिला प्रेगनेंट नहीं होती लेकिन उनमें भ्रूण के आकार का एक ट्यूमर बनने लगता है।
  • किडनी कैंसर (kidney cancer) और लंग कैंसर या  ब्रेस्‍ट कैंसर (breast cancer) की स्थिति में एचसीजी लेवल अधिक होता है।

लो लेवल HCG क्या दर्शाता है?

  • लो एचसीजी लेवल के कारण मिसकैरेज होना या गर्भपात का खतरा (risk of miscarriage) बढ़ जाता है।
  • एक्‍टोपिक प्रेग्‍नेंसी का रिस्क (Risk of Ectopic Pregnancy) बढ़ सकता है।
  • भ्रूण के विकास से जुड़ी गड़बड़ियों का रिस्क बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-

C-Section डिलिवरी से बचने के लिए फॉलो करें ये 7 हेल्दी टिप्स! नॉर्मल डिलिवरी का बढ़ेगा चांस

प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज करते समय महिलाएं कर जाती है कई गलतियां, जानें प्रेगनेंसी में वर्कआउट से जुड़े सभी डूज़ एंड डोंट्स

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेगनेंट आलिया भट्ट को आधी रात में हुई कुछ मीठा खाने की क्रेविंग,खा लिया 1 खास डेजर्ट, प्रेगनेंसी में शुगर क्रेविंग होने पर खाएं ये 10 नेचुरल फूड्स