स्‍ट्रेच मार्क्‍स से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये जरूरी वि‍टामिन

गर्भावस्‍था के दौरान स्किन के बहुत जल्दी फैलने या सिकुड़ने की वजह से ये विकसित होते हैं। ये पेट के साथ ही थाइज, हिप्स पर और ब्रेस्ट पर भी हो जाते हैं। अपनी डाइट में बदलाव कर इन्‍हें कम किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 13, 2019 4:30 PM IST

मातृत्‍व एक सुखद अहसास है। पर गर्भावस्‍था के दौरान पड़ने वाले स्‍ट्रेच मार्क्‍स (stretch marks) लंबे समय तक शरीर पर दिखाई देते हैं। हालांकि इससे किसी की भी सुंदरता कम नहीं होती। पर आप इनसे (stretch marks) छुटकारा पानी चाहती हैं, तो जरूरी है कि पहले दिन से ही अपनी डाइट का ध्‍यान रखें। ये कुछ खास विटामिन हैं, जो स्‍ट्रेच मार्क्‍स (stretch marks) को कम करने में मदद करते हैं।

क्‍यों होते हैं स्‍ट्रेच मार्क्‍स (stretch marks)

गर्भावस्‍था के दौरान हर महिला को स्‍ट्रेच मार्क्‍स हो जाते हैं। इससे बचना असंभव है। पर इन्‍हें कम किया जा सकता है। स्ट्रेच मार्क असल में एक तरह के घाव के  निशान हैं। गर्भावस्‍था के दौरान स्किन के बहुत जल्दी फैलने या सिकुड़ने की वजह से ये विकसित होते हैं। ये पेट के साथ ही थाइज, हिप्स पर और ब्रेस्ट पर भी हो जाते हैं। अमूमन ये छितराए सफेद रंग के होते हैं, पर इनमें पिंक, रेड, ब्राउन या पर्पल कलर के स्ट्रोक भी दिखाई देते हैं। आपके स्किन टेक्‍सचर और लचीलेपन पर भी स्‍ट्रेच मार्क्‍स की अधिकता निर्भर करती है।

स्‍ट्रेच मार्क्‍स से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी विटा‍मिन (stretch marks)

विटामिन ए

कई फल और सब्जियों में पाया जाने वाला यह सबसे जरूरी विटामिन है। इसके लिए आप गाजर, फिश, एप्रीकॉट और बेल आदि का सेवन कर सकती हैं। यह भी आपकी स्किन को रिपेयर करने में मददगार है।

विटामिन सी

नींबू, आंवला, संतरा, अंगूर, शिमला मिर्च आदि में पाया जाने वाला विटामिन सी चेहरे के ग्‍लो के साथ-साथ स्‍ट्रेच मार्क्‍स को दूर करने में भी लाभकारी है। ये आपकी स्किन में कॉलेजन प्रॉडक्शन बढ़ाने के साथ-साथ स्किन को नया बनाता है।

विटामिन ई

यह एक जरूरी ब्‍यूटी विटामिन है। यह आपके डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर कर स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है। अपनी स्किन पर विटामिन ई युक्त बॉडी लोशन लगाएं। आप चाहें तो स्ट्रेच मार्क्स पर रात को सोते समय विटामिन ई कैप्सूल भी लगा सकती हैं। पर सबसे ज्‍यादा जरूरी है कि अपनी डाइट में एवाकाडो, बादाम, पालक, सरसों के बीज आदि को शामिल करें।

विटामिन के

बहुत कम लोग विटामिन K  की आवश्‍यकता के बारे में जागरुक होते हैं। विटामिन K के लिए अपनी डाइट में स्प्राउट्स, कैबेज और स्प्रिंग ऑनियन को शामिल करें।  यह स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के अलावा डार्क सर्कल्स को भी दूर करता है।

अबॉर्शन : तन-मन के लिए बेहद संवेदनशील है यह समय, इस तरह रखें अपना ध्‍यान

एस्‍ट्रोजन : महिलाओं के तन-मन की सेहत के लिए एक जरूरी हार्मोन.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source