Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्भनिरोधक गोली लेना भूल गए तो क्या करना चाहिए?

Birth control pill न लेने से आप प्रेगनेंट हो सकते हैं। जानें प्रेगनेंसी से बचने के लिए क्या करना चाहिए।

गर्भनिरोधक गोली लेना भूल गए तो क्या करना चाहिए?

Written by Editorial Team |Published : August 22, 2017 4:56 PM IST

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी सावधानी बरतते हैं। लेकिन हो सकता है कि किसी दिन जब गर्भनिरोधक गोली लेना आपको याद ना रहे, या आपकी अनियमित जीवन शैली की वजह से आप आपकी गोली लेना भूल जाएं। लेकिन जब आप अपनी बर्थ-कंट्रोल पिल लेना भूल जाती हैं तो क्या होता है? गायनकोलॉजिस्ट डॉ. अनिंदिता धर आपको बता रही है कि अगर आप अपनी गर्भ-निरोधक गोलियां लेना भूल जाती हैं तो आपको क्या करना चाहिए।

जब आप कोई कॉम्बिनेशन पिल लेना भूल लेते हैं तो क्या होता है?

एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन से बनी एक संयोजन गोली या कॉम्बिनेशन पिल, हार्मोन की हर महीने में होनेवाले बदलाव या अस्थिरता को रोकती है, जो ओव्यलैशन (ovulation) रोकती है। हालांकि, ये गोलियां इस तरह से तैयार की जाती हैं कि उनका असर 24 घंटों तक रहता है। इसलिए जब आप एक कॉम्बिनेशन बर्थ कंट्रोल पिल (combination birth control pill) की गोली लेना भूल जाती हैं, तो आपके हार्मोन्स का स्तर सामान्य से नीचे गिर जाता है, जिसके चलते अगर आप उस समय सेक्स करती हैं तो आपके गर्भवती होने की संभावना अधिक हो जाती है। हार्मोन्स में होनेवाले परिवर्तनों के कारण, आपको सिरदर्द, मतली, और कुछ हल्की ब्लीडिंग का अनुभव भी हो सकता है।

Also Read

More News

कॉम्बिनेशन पिल लेना भूल जाने पर क्या करना चाहिए?

ऐसा होने पर सबसे पहले जो काम करना चाहिए वह है जैसे ही याद आए गोली ले लीजिए। यदि आपकी अगली गोली लेने का समय ठीक है, तो आप दोनों गोलियां एक साथ ले सकती हैं। आपको तब तक किसी और तरीके के गर्भ-निरोधक की ज़रूरत नहीं होगी, तब तक कि आप कई गोलियां लेना भूलती नहीं है। यदि आप 2 गोलियां लेना भूल जाती हैं, तो आपको अगले 2 दिनों में 2 गोलियां लेनी चाहिए और अगले 7 दिनों तक गर्भनिरोधक का उपयोग करना चाहिए।

केवल प्रोजेस्टेरोन की गोली लेना भूल जाने पर आपको क्या करना चाहिए?

केवल प्रोजेस्टेरोन की गोलियां हर 12-घंटे बाद और हर दिन एक ही समय लेनी पड़ती हैं। यदि आप प्रोजेस्टेरोन की गोली नहीं ले पातीं, तो याद आने के बाद जल्द से जल्द गोली खा लें और अगली बार से दवा सही समय पर लेती रहें।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत-Shutterstock Images.

About the Author

... Read More