... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : September 12, 2019 1:09 PM IST
भुट्टा दिल की बीमारी को भी दूर करने में सहायक है क्योंकि इसमें विटामिन सी, कैरोटिनॉइड और बायोफ्लेविनॉइड पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढने से बचाता है और शरीर में खून के फ्लो को भी बढाता है। © Shutterstock.
गर्भावस्था में आपको अपनी सेहत के साथ-साथ बेबी की सेहत का भी ख्याल रखना जरूरी होता है। इसलिए इस दौरान डॉक्टर आहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। अगर आप भी गर्भवती हैं तो अपनी डाइट में भुट्टा (Corn in pregnancy) यानी कॉर्न जरूर शामिल करें। इससे आपका होने वाला बच्चा सेहतमंद होगा।
भुट्टे में शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फोलिक एसिड, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट इसमें प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। भुट्टे के दानों में बहुत सारा मैगनीशियम, आयरन, कॉपर और फॉस्फोरस पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। यह प्रचूर मात्रा में रेशे से भरा हुआ है।
भुट्टे में मौजूद पोषक तत्वों से बुढापे में हड्डियों के टूटने के चांस कम होता है और गुर्दे सामान्य कार्य करते हैं। इसे खाने से डायजेशन अच्छा रहता है। इससे कब्ज, बवासीर और पेट के कैंसर के होने की संभावना दूर होती है। भुट्टा दिल की बीमारी को भी दूर करने में सहायक है क्योंकि इसमें विटामिन सी, कैरोटिनॉइड और बायोफ्लेविनॉइड पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढने से बचाता है और शरीर में खून के फ्लो को भी बढाता है।
कार्न में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिससे स्किन लंबे समय तक जवान दिखती है। इसको लगातार खाने के अलावा आप इसका तेल लगाइये जिसमें लिनोलिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा स्किन रैश और खुजली के लिये भी भुट्टे का स्टार्च प्रयोग किया जाता है जिससे स्किन बहुत कोमल बन जाती है।
इसका सेवन प्रेगनेंसी में भी बहुत लाभदायक होता है इसलिये गर्भवती महिलाओं को इसे अपने आहार में जरुर शामिल करना चाहिये। इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है जिसकी कमी से होने वाला बच्चा अंडरवेट हो सकता है और कई अन्य बीमारियों से पीडि़त भी। आयरन की कमी की वजह से एनीमिया की बीमारी हो जाती है, इसलिये इसको दूर करने के लिये भुट्टा खाना चाहिये क्योंकि इसमें विटामिन बी और फोलिक एसिड होता है जिससे एनीमिया दूर होता है।
भुट्टे से आप न केवल कई सारी टेस्टी डिश बना सकते हैं बल्कि यह स्वास्थ्य के हिसाब से भी बहुत लाभदायक होता है। बरसात के दिनों में लोग भुट्टे को भूनकर खूब चाव से खाते हैं। इसके अलावा भुट्टे को उबालकर इसकी चाट भी बनाई जा सकती है। आप चाहें तो इसके उबले दानो को सलाद में भी शामिल कर सकते हैं। कॉर्न सैंडविच तो हर मौसम में खूब पसंद किया जाता है।