Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
प्रेगनेंसी के समय कमर दर्द की समस्या से महिलाओं को दो-चार होना ही पड़ता है। कभी-कभी यह बच्चे के विकास की वजह से होता है। प्रेगनेंसी में कई हार्मोंस भी निकलते हैं जिसकी वजह से महिलाओं के कमर के आस-पास का एरिया मुलायम हो जाता है। इसकी वजह से हड्डियों के जोड़ भी मुलायम होते हैं और कमर में अक्सर दर्द होने लगता है। बच्चे के विकास से कमर पर जोर पड़ने की वजह से भी कमरदर्द होने लगता है। प्रेगनेंसी के दौरान कमर दर्द से बचने के लिए खास ध्यान की जरूरत होती है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो प्रेगनेंसी के बाद भी कमर दर्द की समस्या बनी रह सकती है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के समय कमर दर्द से राहत के लिए 5 बेहतरीन उपाय।
एक्सरसाइज
प्रेगनेंसी के दौरान कमर दर्द दूर करने का आसान तरीका एक्सरसाइज करना है। रोजाना एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है जो कमर दर्द को दूर करने में मदद करती है। गर्भावस्था के दौरान टहलना एक अच्छी एक्सरसाइज है। इसके अलावा कोई एक्सरसाइज करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरुर ले लें।
ये भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी और डिलवरी के बाद देसी घी क्यों खाना चाहिए.?
पॉस्चर
कमर दर्द को दूर करने के लिए सही पॉस्चर में बैठना बेहद जरुरी होता है। इस दौरान बैठते समय अच्छी कुर्सी का इस्तेमाल करना चाहिए साथ ही कमर के सपोर्ट के लिए तकिये का इस्तेमाल करें। पैरों को क्रॉस करके बैठने की बजाय पैरों को किसी चीज पर रखएं ताकि पैर लटके ना रहें। कमर दर्द को दूर करने के लिए हमेशा सीधे खड़े होकर चलें और कंधों को झुकाए नहीं।
हीट पैक
प्रेगनेंसी में कमर दर्द से राहत पाने का यह तरीका सबसे बेहतर माना जाता है। क्योंकि गर्माहट की वजह से मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशनल बढ़ता है और दर्द और सूजन से राहत मलती है। इसके लिये आप हीट पैक का उपयोग कर सकते हैं या फिर तौलिया को गर्म पानी में गरम करके रख सकते हैं। जरूरत से ज्यादा गर्म न करें। दिन में 2 से 3 बार से ज्यादा भी न करें।
ये भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी में इन 5 चीजों का कम से कम करें सेवन नहीं तो हो सकता है अबॉर्शन।
आइस पैक
आइस पैक बर्फ से बनाया जाता है, जिससे प्रेगनेंसी के दौरान कमर दर्द कम करने में मदद मिलती है। यह सूजन को कम करके दर्द से राहत दिलाता है। इसके लिए एक प्लास्टिक के बैग में बर्फ को क्रश करके डालें और इसे तौलिये में लपेट लें। इस कंप्रेसर को 5-10 मिनट तक कमर पर रखें। इस तरह से दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।
एक्यूपंचर
एक्यूपंचर एक चीनी तकनीक है जिसमें त्वचा पर सुईयां लगाकर इलाज किया जाता है। कमर दर्द से आराम पाने के लिए भी एक्यूपंचर की मदद ली जा सकती है। एक स्टडी के मुताबिक एक्यूपंचर बैक और पेल्विक पेन को कम करने में मदद करता है। जब भी एक्यूपंचर कराएं किसी एक्पर्ट की सलाह जरुर ले लें।
ये भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी में भूलकर भी न करें ये काम, हो सकती है परेशानी।