नहीं कर पा रही हैं कंसीव तो आपकी ये आदतें भी हो सकती हैं कारण, जल्दी प्रेगनेंसी के लिए ये एक्सपर्ट टिप्स करें फॉलों

Tips to conceive quickly- आयुर्वेद के अनुसार आपकी लाइफस्टाइल और रोजमर्रा की आदतें भी गर्भधारण का चांस कम कर सकती हैं। जल्दी कंसीव करने के लिए आपकी लाइफस्टाइल कैसी होनी चाहिए,पढ़ें यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 28, 2025 1:03 AM IST

How to increase chances of pregnancy-  सही समय पर फैमिली प्लानिंग करने के बाद भी इन दिनों कई कपल्स को गर्भधारण करने में दिक्कत आती है। फर्टिलिटी पॉवर से जुड़ी समस्याएं ना होने के बाद भी इन दिनों शादीशुदा कपल्स को जल्दी कन्सीव कर पाने में आसानी नहीं होती। जहां कुछ कपल्स जल्दी कंसीव कर लेते हैं वहीं, कुछ कपल्स को कंसीव कर पाने में काफी समय लग जाता है। जो लोग प्रेगनेंसी की प्लानिंग ही देरी (Planning pregnancy late) से करते हैं उनके लिए तो यह चिंता की बात नहीं है लेकिन जो सही उम्र में और कई बार प्रयास करने के बाद भी असफल रह जाते हैं उन्हें इस तरफ ध्यान देने की जरुरत होती है। इन दिनों कपल्स में कंसीव करने से जुड़ी समस्याओं के बारे में बात करते हुए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि आयुर्वेद में दिनचर्या का महत्त्व बहुत ज्यादा है। फर्टिलिटी और गर्भधारण के चांंस भी  आपकी लाइफस्टाइल से सीधे जुड़े हुए होते हैं। इसलिए अगर आप जल्दी कन्सीव करना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में सुधार लाना होगा।

यहां पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़े उन कारणों के बारे में जो आपके गर्भधारण के चांस को कम करते हैं। साथ ही जानें जल्दी गर्भधारण करने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल को कैसे हेल्दी बना सकते हैं।

प्रेगनेंसी में देरी किन कारणों से होती है?- Reasons of delay in conceiving.

अगर आप भी उन कपल्स में से हैं जिन्होंने कई बार प्रेगनेंसी की कोशिश कर ली लेकिन कोई सफलता नहीं मिली तो आप ये मत समझें की आप में किसी प्रकार की कमी है। लो फर्टिलिटी केे अलावा भी कई अन्य कारण हैं जिसकी वजह से आजकल लोगों की रिप्रॉडक्टिव हेल्थ प्रभावित होती है। ऐसे ही कुछ कारण हैं आपकी जीवनशैली, मेडिकल कंडीशन या कोई पुरानी बीमारी, जेनेटिक डिसऑर्डर या बहुत अधिक तनाव। वहीं, इनेके अलावा भी कुछ कारण हो सकते हैं जिनकी वजह से आपको कंसीव करने में समय लग सकता है या आपको गर्भधारण में बार-बार दिक्कत आ सकती है। गर्भधारण में अड़चन लाने वाले कुछ कारण  इस प्रकार हैं:

  • अनियमित पीरियड्स
  • थायरॉइड
  • बच्चेदानी में ट्यूबल ब्लॉकेज की समस्या
  • एंडोमेट्रिओसिस
  • हाइड्रोसैलपिंक्स
  • पीसीओडी
  • पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या कम होना या लो स्पर्म काउंट
  • अत्यधिक तनाव
  • नींद का कम या ज्यादा होना
  • संतुलित आहार न लेना
  • शराब, सिगरेट जैसी नशीली पदार्थों का सेवन करना

जल्दी प्रेगनेंसी के लिए किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए?- Lifestyle changes that helps in increasing the chance of conceiving.

जल्दी प्रेगनेंसी के लिए महिलाओं को अपने ओवुलेशन के दिनों की जानकारी रखनी चाहिए क्यूंकि इन्ही दिनों में वह सबसे ज्यादा फर्टाइल होती है और सम्बन्ध बनाने से प्रेगनेंसी की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा अन्य बातों का भी ध्यान रखना जरुरी है, जैसे:

स्ट्रेस न लें

ज्यादा स्ट्रेस लेने से आपके शरीर में हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है जिससे अन्य तरह के विकार उत्पन्न हो सकते हैं जिससे आपकी फर्टिलिटी प्रभावित होती है।

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से परहेज करें

शराब पीने और स्मोकिंग की आदतें किसी भी व्यक्ति के लिए हानिकारक हैं लेकिन प्रेगनेंसी की चाहत रखने वालों के लिए तो यह पाप है। जिससे आपकी फर्टिलिटी कम हो जाती है और मिसकैरेज का खतरा भी बढ़ जाता है।

वजन नियंत्रित रखें

प्रेगनेंसी के लिए वजन का नियंत्रित होना बहुत जरुरी है क्यूंकि ज्यादा या कम वजन होने के कारण भी प्रेगनेंसी में देरी हो सकती है।

पौष्टिक आहार का सेवन करें

जल्दी प्रेगनेंसी के लिए आपको अपने आहार में सभी तरह से पोषक तत्वों को शामिल करना होगा क्यूंकि इसी से आपकी फर्टिलिटी इम्प्रूव होगी। अपने आहार में फॉलिक एसिड और ओमेगा 3 आदि को शामिल करें।

भरपूर नींद लें

जल्दी प्रेगनेंसी के लिए आपको अपनी दिनचर्या में सुधार करना होगा जिसमे सबसे पहले आता है सोने का समय। रात को 10 बजे तक सो जाएं और सोते वक़्त फ़ोन का इस्तेमाल न करें। करीब 7 घण्टे की नींद लें और सुबह 6 बजे तक उठ जाएँ।

चाय और कॉफी न पिएं

सुबह खली पेट में चाय और कॉफी का सेवन बिलकुल न करें। कैफीन का ज्यादा सेवन करने से आपकी फर्टिलिटी कम हो जाती है। इसलिए जितना हो सके इसका इस्तेमाल कम कर दें।

नियमित एक्सरसाइज करें

प्रेगनेंसी के लिए आपका शारीरिक रूप से एक्टिव होना बहुत जरुरी है इसलिए नियमित तौर पे कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज करें और 10 मिनट मेडिटेशन। इससे आपका तनाव भी कम होगा।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source